scriptmad jackal Panic 2 people have attacked along with policeman | पागल सियार की दहशत : पुलिसकर्मी के साथ दो लोगों पर कर चुका है हमला, डर के साये में शहरवासी | Patrika News

पागल सियार की दहशत : पुलिसकर्मी के साथ दो लोगों पर कर चुका है हमला, डर के साये में शहरवासी

locationदमोहPublished: Nov 09, 2022 04:04:57 pm

Submitted by:

Faiz Mubarak

शहर के मडियादो बस स्टैंड पर पागल सियार ने पुलिसकर्मी के साथ साथ एक अन्य युवक पर हमला कर दिया।

News
पागल सियार की दहशत : पुलिसकर्मी के साथ दो लोगों पर कर चुका है हमला, डर के साये में शहरवासी

दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह शहर एक पागल सियार से दहशत में है। ये पागल सियार शहर के लोगों पर हमला कर रहा है। बताया जा रहा है कि, अबतक वो तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। मंगलवार रात को भी शहर के मडियादो बस स्टैंड पर पागल सियार ने पुलिसकर्मी के साथ साथ एक अन्य युवक पर हमला कर दिया। सियार के हमले में मडियादो थाना में पदस्थ जवान देवकरण सिंह जख्मी हो गए, जिन्हें अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.