Damoh Gang Rape : मध्यप्रदेश के देमोह से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिससे आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई।
Damoh Gang Rape : मध्यप्रदेश के देमोह से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिससे आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची अपने चचेरे भाई के जनदिन में जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन रास्तें में तीन लोगों ने उसके साथ रेप(Damoh Gang Rape) जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता के परिचित बताए जा रहे है। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर आरही है।
बता दें कि ये पूरा मामला(Damoh Gang Rape) एमपी के देमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी मनीष कुमार के मुताबिक, '12 साल की मासूम अपने चचेरे भाई के घर बर्थडे पार्टी में जा रही थी। रास्तें में उसके एक परिचित ने उसे रोका और अपने दो साथियों के साथ जबरन कार में बैठा लिया। तीनों आरोपियों ने बच्ची को तालाब के पास एक सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपने परिजन को घटना की जानकारी दी।'
मासूम से घटना का पता लगते ही उसके परिजन देहात थाने पहुंचे और तीनों आरोपियों(Damoh Gang Rape) की शिकायत की। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है। पुलिस मामले आरोपियों की तलाश कर रही है।