दमोह

धर्म विरोधी रील पर बवाल, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

mp news: हिंदू संगठनों का आरोप- युवक पहले भी कर चुका है विवादित टिप्पणी, अब पाकिस्तान समर्थक कंटेंट का इस्तेमाल कर बनाई रील।

2 min read
Mar 17, 2026
viral reel controversy religious row

mp news: मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित धर्मविरोधी रील वायरल होने के बाद हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों ने रील बनाने वाले युवक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और आपत्तिजनक कंटेंट साझा करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि धर्म विरोधी रील बनाने वाला युवक पहले भी विवादित टिप्पणी कर चुका है।

ये भी पढ़ें

राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी ने किया नया कांड

धर्म विरोधी रील पर बवाल

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और गो रक्षक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पटेरा के वार्ड 13 निवासी समीर खान ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की, जिसमें पाकिस्तान के समर्थन के साथ हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। संगठन के शिवा चौरसिया ने बताया कि उक्त युवक पहले भी धार्मिक व्यक्तित्व बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ टिप्पणी कर चुका है। उस समय भी युवक के खिलाफ शिकायत हुई थी और पुलिस ने उसे समझाइश देकर माफी मंगवाई थी, लेकिन अब दोबारा ऐसी हरकत सामने आने से आक्रोश और बढ़ गया है।

सड़क पर बनाई विवादित रील

पटेरा थाना के एसआई संतोष सिंह ने बताया कि संगठनों द्वारा ज्ञापन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तथ्यों के आधार पर उचित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान मोनू विश्वकर्मा, संस्कार सोनी, मोनू यादव, सौरव असाटी, मनीष खरे, छोटू साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जो रील युवक समीर खान ने बनाई है उसमें वो एक हाइवे पर चलता हुआ नजर आ रहा है, रील में युवक सिर पर टोपी लगाते दिख रहा है। ठीक इसी समय समय बैकग्राउंड में जो डायलॉग लगा है उसमें फिल्म पुष्पा के एक डायलॉग के साथ ही ये भी सुनाई दे रहा है कि ईद ऐसी मनाएंगे कि इनकी सात पुश्तैं पाकिस्तान तक….। बता दें कि आजकल सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाने और लाइक और व्यूज के लिए युवा तरह-तरह की रील्स बनाते हैं और कई बार रील बनाने के चक्कर में ऐसी गलतियां भी कर बैठते है कि उन्हें बाद में परेशानियों का या फिर पुलिस का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें

मां ने हाथों से समेटे बच्ची के टुकड़े, परिवार ने सड़क से धोया खून

Published on:
17 Mar 2026 08:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर