दंतेवाड़ा

Accident: गृहमंत्री की सभा में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, हादसे में 2 की मौत, 43 घायल

Accident: छत्तीसगढ़ में शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया। दंतेवाड़ा जिले के बस्तर पंडुम के समापन समारोह के लिए ग्रामीणों को ला रही पिकअप पलट गई जिसमें 2 ग्रामीण की मौत व 43 घायल हो गए।
less than 1 minute read
Accident: गृहमंत्री की सभा में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, हादसे में 2 ग्रामीण की मौत, 43 घायल

Accident: संभाग स्तरीय अयोजित बस्तर पंडुम के समापन में गृहमंत्री अमित शाह की सभा को सुनने कुआकोंडा थानाक्षेत्र के पोटाली और समेली गांव के ग्रामीण पिकअप में बैठकर दंतेवाड़ा आ रहे थे। उसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पालनार के पास पलट गया। इस हादसे में 43 ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गए है। इनमें 11 घायलों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है। वहीं अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं एक दूसरा हादसा कोंडली पंचायत के पास हुआ है। इस सड़क हादसे में दो ग्रामीणों की मौत हुई है। कुआकोंडा ब्लॉक के पालनार चौक में वाहन बीच सड़क में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस वक्त वाहन हादसे का शिकार हुआ वाहन में महिला, पुरूष और बच्चे मिलाकर लगभग 50 लोग सवार थे। हादसे की चपेट में आने से सभी लोग घायल हो गए।

6 की हालत गंभीर

घायलों में 6 ग्रामीणों की हालत बेहद ही गंभीर बनी हुई। जिनका इलाज दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजकर कराया जा रहा है. समेली निवासी जोगाराम ने बताया कि वाहन पलटने से सभी घायलों को एम्बुलेंस से कुआकोंडा अस्पताल फिर दंतेवाड़ा अस्पताल और जो अधिक घायल है उन्हें मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजकर ईलाज करवाया जा रहा है।

Updated on:
06 Apr 2025 09:51 am
Published on:
06 Apr 2025 09:51 am
Also Read
View All
पत्नी का चाकू से काटा गला, शव घर के पीछे ​छिपाया, 6 दिन बाद दंतेवाड़ा पुलिस से बोला- अफेयर के शक में मार डाला

Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना