
Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग बिलासपुर-पाली मुख्य मार्ग पर गैस टैंकर ने ओवरटेक करते हुए मालवाहक गाड़ी को ठोकर मार दिया। हादसे में चालक समेत गाड़ी में सवार पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगाें की मदद से घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
घटना कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर-पाली मुख्य मार्ग पर गैंस टैंकर तेजरफ्तार में आ रहा था। टैंकर बिलासपुर की ओर जा रही थी। तिराहा के पास मोड़ के पास गाड़ी मोड़ा। सामने मालवाहक गाड़ी (छोटा हाथी) था। इस बीच टैंकर चालक ने गाड़ी को ओवरटेक करते हुए मालवाहक को ठोकर मार दिया। हादसे में मालवाहक पलट गया। मालवाहक गाड़ी में चालक समेत पांच लोग सवार थे। गाड़ी पलटने से गाड़ी में सवार चार लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में चारों को गंभीर चोटें आई है। जबकि चालक को हल्की चोट लगी है।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से घायलों को कटघोरा के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मालवाहक सवार सभी एक ही परिवार के हैं। सभी पाली में आयोजित होने वाली मातीन दाई मेला में सामान बेचने जा रहे थे।
केवल कोरबा ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों में भी मालवाहक ऑटो में यात्रियों को ढोने का ट्रेंड बढ़ गया है, जो कई बार गंभीर हादसों की वजह बनता है। पहले भी मालवाहक ऑटो हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लोग इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। पुलिस और यातायात विभाग लगातार ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, लेकिन चालक और वाहन मालिक नियमों का उल्लंघन करना नहीं छोड़ रहे हैं।
Updated on:
4 Apr 2025, 10:04 AM IST
Published on:
4 Apr 2025, 10:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.