
Road Accident: तेज रफ्तार के चलते एक और मौत हो गई। टिकरापारा इलाके में अधिक रफ्तार में चल रही दोपहिया अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे इसमें सवार एक युवती का सिर धड़ से अलग हो गई। उसकी दो अन्य सहेलियां भी बुरी तरह से घायल हो गई। टिकरापारा पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक चौरसिया कॉलोनी निवासी आलिया खान(18) अपनी सहेली बुशरा खान व एक अन्य सहेली के साथ दोपहिया से घूमने जा रहे थे। इस दौरान लाल मिर्ची ढाबा से पहले अचानक उनकी दोपहिया अनियंत्रित हो गई। फिर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान आलिया डिवाइडर में लगे लोहे से टकराई, जिससे उनका सिर ही धड़ से अलग हो गया। उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना में उनकी सहेलियां भी बुरी तरह से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आलिया का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
अधिक रफ्तार से वाहन चलाने से हर साल सैकड़ों युवाओं की जान जा रही है। रायपुर में भी कई लोगों की मौत केवल इसी के चलते हो चुकी है। अधिक रफ्तार से दोपहिया-चौपहिया चलाने से सड़क हादसे के शिकार हो रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम आलिया खान है जो टिकरापारा के चौरसिया कॉलोनी की रहने वाली थी। बुधवार को वह अपनी दो सहेलियों के साथ बोरियाखुर्द से कमल विहार घूमने जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार होने के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि डिवाइडर पर लगे लोहे के एंगल से टकराने के कारण आलिया का सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
03 Apr 2025 09:06 am
Published on:
03 Apr 2025 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
