दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा में हादसा…तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की दर्दनाक मौत

Dantewada Road Accident: बारसूर सोना देई मंदिर के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर ही चालक की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Accident in Dantewada: Speeding car overturned uncontrolled, 1 killed
दंतेवाड़ा में हादसा

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला हैं। दरअसल मंगवार की रात बारसूर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी हैं। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल (Dantewada News) करने में जुट गई।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब परमेश्वर सेठिया बारसूर से गीदम की ओर लौट रहे थे। तभी बारसूर सोना देई मंदिर के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर ही चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए (Road Accident) भिजवाया हैं। बताया जा रहा कि परमेश्वर सेठिया जगदलपुर के रायकोट का निवासी है। वहीं कार में दो लोग ही सवार थे।

हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं

Dantewada Road Accident: जिले के बारसूर से गीदम सड़क दुर्घटनाओं के लिए जानी जाती है। आए दिन इस सड़क पर हादसे होते रहते है। वहीं साल भर का रिकॉर्ड देखा जाएं तो इस सड़क पर दर्जनों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सड़क में कई जगह अंधे मोड़ है जो दुर्घटना की जड़ हैं। जिले में सबसे ज्यादा दुर्घटनाओं का रिकार्ड इसी सड़क का है।

Updated on:
16 Aug 2023 03:54 pm
Published on:
16 Aug 2023 03:54 pm
Also Read
View All
पत्नी का चाकू से काटा गला, शव घर के पीछे ​छिपाया, 6 दिन बाद दंतेवाड़ा पुलिस से बोला- अफेयर के शक में मार डाला

Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना