दंतेवाड़ा

सरेंडर नक्सलियों की सूचना से बड़ा खुलासा, जंगल से भारी विस्फोटक जखीरा बरामद, नक्सली साहित्य भी जब्त

Naxal News: दंतेवाड़ा जिले के थाना बारसूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सरेंडर नक्सलियों से मिली अहम सूचना के आधार पर चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी विस्फोटक जखीरा बरामद किया गया।

2 min read
जंगल से भारी विस्फोटक जखीरा बरामद (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Naxal News: दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना बारसूर क्षेत्र के घने जंगलों में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के छिपाकर रखे गए विस्फोटकों और प्रतिबंधित सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 मई को प्राप्त सटीक खुफिया सूचना के आधार पर ग्राम तोडमा के जंगलों में सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन और दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान जवानों को जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सली डंप मिला, जिसे सावधानीपूर्वक सुरक्षित तरीके से बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें

1999 Naxal Attack Chhattisgarh: पहले धमाका, फिर फायरिंग… पुलिस के हौसले के आगे पस्त हो गए थे नक्सली , जानें 1999 की कहानी

बरामद सामग्री में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, विभिन्न बोर के कारतूस, विस्फोटक पदार्थ, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज वायर, संचार उपकरण और एक भरमार राइफल सहित अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री शामिल है। इसके अलावा मौके से नक्सली साहित्य भी जब्त किया गया है।

लगातार चल रहा सर्च अभियान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद उनके द्वारा छिपाए गए डंप को खोजने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। ऑपरेशन के बाद सभी जवान सुरक्षित लौट आए। बरामद सामग्री के संबंध में थाना बारसूर में जब्ती पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सरेंडर नक्सलियों से इनपुट्स मिल रहे

आईईडी और नक्सलियों के डंप तलाशने के लिए इन दिनों फोर्स व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। इस दौरान सरेंडर नक्सलियों से प्राप्त इनपुट्स के आधार पर लगातार ऑपरेशन लांच हो रहे हैं। फोर्स प्रयास कर रही है कि हिंसा के खात्मे के बाद अब नक्सलियों के छिपे हुए हथियार और आईईडी को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए ताकि बस्तर सुरक्षित हो सके।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

35 साल बाद लौटे पूर्व नक्सली, बोले- परिस्थितियों ने धकेला था हिंसा की राह पर, लोकल स्तर पर जुटाते थे फंड, जानें आपबीती- कभी सरकारी तंत्र से संघर्ष और कथित प्रताड़ना के चलते हथियार उठाने को मजबूर हुए नक्सली अब मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं। खैरागढ़ जिले में आत्मसमर्पण करने वाले 15 नक्सलियों ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि परिस्थितियों ने उन्हें हिंसा के रास्ते पर धकेला, लेकिन अब वे परिवार और समाज के बीच रहकर नई शुरुआत करना चाहते हैं… पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

Papa Rao Surrender: हार्डकोर कमांडर पापाराव सहित 18 माओवादियों का सरेंडर, CM बोले- बस्तर में गूंज रही विकास की आवाज़
Updated on:
04 May 2026 02:11 pm
Published on:
04 May 2026 02:10 pm
Also Read
View All