दंतेवाड़ा

CG Accident: 2 बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांवों में पसरा मातम

CG Accident: दोनों गांवों में युवकों की असमय मौत से मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांवों में शोक का माहौल है।
less than 1 minute read
दर्दनाक सड़क हादसा (Photo source- Patrika)
दर्दनाक सड़क हादसा (Photo source- Patrika)

CG Accident: शनिवार को भोपालपटनम-चीकूड़पल्ली मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। चीकूड़पल्ली और अस्पताल के बीच स्थित इस मार्ग पर आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल युवक अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

CG Accident: दोनों की बाइकें आमने-सामने टकराईं

हादसे की खबर से चीकूड़पल्ली और सकनापल्ली गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीकूड़पल्ली निवासी पुनेम नागेश (30) बाइक से भोपालपटनम की ओर जा रहा था, वहीं सकनापल्ली निवासी यालम नागेश (24) चीकूड़पल्ली की ओर किसी काम से निकला था। तेज रफ्तार में दोनों की बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं।

गांवों में शोक का माहौल

CG Accident: टक्कर इतनी भयानक थी कि यालम नागेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पुनेम नागेश को ग्रामीणों की मदद से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। दोनों गांवों में युवकों की असमय मौत से मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांवों में शोक का माहौल है।

Updated on:
29 Jun 2025 11:45 am
Published on:
29 Jun 2025 11:44 am
Also Read
View All
Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना

डिपॉजिट-13 परियोजना पर घमासान! ‘जमीन नहीं देंगे’ के नारों से गूंजा दंतेवाड़ा, 120 घंटे से जारी आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार