दंतेवाड़ा

CG News: छिंदनार बना स्वच्छता का मॉडल गांव, यूनिसेफ ने की डॉक्यूमेंट्री शूटिंग

CG News: पंचायत भवन के पास कबाड़ से निर्मित स्वच्छता गार्डन ग्रामीणों की कल्पनाशीलता और जागरूकता का प्रतीक बन गया है। यह गार्डन विभिन्न सरकारी योजनाओं के रचनात्मक मॉडल से सजा हुआ है।
2 min read
CG News: छिंदनार बना स्वच्छता का मॉडल गांव, यूनिसेफ ने की डॉक्यूमेंट्री शूटिंग

CG News: दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड की ग्राम पंचायत छिंदनार ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल कर राष्ट्रीय पहचान बनाई है। यूनिसेफ इंडिया की टीम दिल्ली से छिंदनार पहुंची और यहां स्वच्छता की प्रेरणादायक पहल पर डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग की।

CG News: पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान

गौरतलब है कि इंद्रावती नदी के किनारे बसे आदिवासी गांव छिंदनार में ग्राम सरपंच संध्या शुक्ला, पंचायत सचिव गोदरू राम इस्ताम एवं ग्राम वासियों के सामूहिक प्रयासों से नियमित कचरा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, नालियों का निर्माण और हैंडपंप के पास सोक पिट जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

पंचायत भवन के पास कबाड़ से निर्मित स्वच्छता गार्डन ग्रामीणों की कल्पनाशीलता और जागरूकता का प्रतीक बन गया है। यह गार्डन विभिन्न सरकारी योजनाओं के रचनात्मक मॉडल से सजा हुआ है। साथ ही, नाडेप विधि से जैविक खाद उत्पादन और कचरा प्रबंधन की स्थानीय प्रणाली पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

यूनिसेफ टीम ने किया निरीक्षण और संवाद

यूनिसेफ इंडिया की प्रतिभा सिंग और जल एवं स्वच्छता विशेषज्ञ श्वेता पटनायक ने गांव भ्रमण कर स्वच्छता दीदियों, जल बाहिनी और पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद किया। बाजारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य पर संवाद सत्र भी आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय मंच पर छिंदनार की स्वच्छता यात्रा

CG News: इस कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक जल एवं स्वच्छता कार्यक्रम सुरेश कुमार अनंत ने किया। इसमें महिला स्व-सहायता समूह, पंच-उपसरपंच, पंचायत सचिव एवं सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। छिंदनार की यह स्वच्छता पहल साबित करती है कि प्रशासन, पंचायत और समुदाय के संयुक्त प्रयासों से दूरस्थ गांव भी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य में मॉडल बन सकते हैं। यूनिसेफ द्वारा बनाई जा रही डॉक्यूमेंट्री इसी सफलता की गाथा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगी।

Updated on:
17 May 2025 12:07 pm
Published on:
17 May 2025 12:07 pm
Also Read
View All
पत्नी का चाकू से काटा गला, शव घर के पीछे ​छिपाया, 6 दिन बाद दंतेवाड़ा पुलिस से बोला- अफेयर के शक में मार डाला

Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना