30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: किसानों के हिस्से में पानी नसीब नहीं, इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति कल करेगी जल संसाधन विभाग का घेराव

CG News: विरोध स्वरूप इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति ने जल संसाधन विभाग के घेराव का निर्णय लिया है। पिछले कई दिनों से बस्तर अंचल के किसानों का पानी को लेकर सरकार से संघर्ष जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 18 Mar 2025, 1:21 PM IST

CG News: किसानों के हिस्से में पानी नसीब नहीं, इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति कल करेगी जल संसाधन विभाग का घेराव

CG News: इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बस्तर के किसान बुधवार को बोधघाट स्थित जल संसाधन विभाग कार्यालय का पानी की मांग को लेकर घेराव करेंगे। एक महीने से चले आ रही इंद्रावती नदी में पानी समस्या से किसानों की फसल सूख रही है जिससे किसान बहुत परेशान है उनका कहना है कि पसीने को गार करके हम फसल तैयार करते है अब हम सब उसे मरते नहीं देख सकते।

CG News: किसान जल संसाधन विभाग का करेंगे घेराव

पिछले कई दिनों से बस्तर अंचल के किसानों का पानी को लेकर सरकार से संघर्ष जारी है लेकिन अभी तक कोई निर्णय किसानों के हित में धरातल पर नहीं उतर सका है। इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बघेल का कहना है कि जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के द्वारा किसानों को कोई राहत नहीं दी गई है जिसके चलते इंद्रावती नदी प्रभावित किसानों द्वारा परेशान होकर यह निर्णय लिया गया है कि बुधवार को सभी किसान जल संसाधन विभाग का घेराव करेंगे।

यह भी पढ़ें: CG News: छत्तीसगढ़ को मिल रहा मात्र 17 फीसदी पानी, 22 पंचायतों के किसान इंद्रावती नदी में देंगे धरना

किसानों के हिस्से में पानी नसीब नहीं

CG News: किसानों द्वारा जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग को ज्ञापन के माध्यम से खेती के लिए पानी की मांग करने के बाद अधिकारियों से सिर्फ सांत्वना मिली तो किसानों ने स्वयं जोरा नाला में नदी को साफ कर इंद्रावती नदी में पानी के बहाव को गति प्रदान की इसके बाद भी किसानों के हिस्से में पानी नसीब नहीं है।

विरोध स्वरूप इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति ने जल संसाधन विभाग के घेराव का निर्णय लिया है। जिसमें बस्तर, तोकापाल एवं लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के इंद्रावती नदी के प्रभावित किसान उपस्थित होंगे। घेराव को लेकर बस्तर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ,बस्तर एसडीएम जगदलपुर एसडीएम तथा टोकापाल एसडीएम को सूचना दे दिया है।