15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: बस्तरवासियों को मिली बड़ी सौगात! जगदलपुर में खुलेगा सिंचाई विभाग का मुख्य अभियंता कार्यालय

CG News: इस क्षेत्र के किसानों के जीवन स्तर में खुशहाली, संपनता आएगी औद्योगिक विकास में प्रमुख भूमिका का निर्वहन सुनिश्चित होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 19 Jan 2025, 12:31 PM IST

CG News

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर नक्सल प्रभावित बस्तर जिले को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जल संसाधन विभाग का मुख्य अभियंता कार्यालय जगदलपुर में खोलने की मंजूरी प्रदान की गई है। बस्तर की यह जरूरत और मांग रही है। इससे सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

बस्तर संभाग में स्वीकृत मुख्य अभियंता कार्यालय के अंतर्गत दो अधीक्षण अभियंता कार्यालय अधीक्षण अभियंता इंद्रावती परियोजना मंडल जगदलपुर और अधीक्षण अभियंता बोधघाट परियोजना मंडल दंतेवाड़ा एवं 8 संभागीय कार्यालयों का प्रशासकीय नियंत्रण होगा।

CG News: परियोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण किया जाएगा…

संभागों की सिंचाई परियोजनाओं का संचालन, रखरखाव एवं नई योजनाओं के सर्वेक्षण, अनुसंधान, तकनीकी स्वीकृति शासन की जल संसाधन नीतियों, प्रक्रियाओं लक्ष्यों और उद्देश्यों के समुचित क्रियान्वयन से वृहद, मध्यम एवं लघु सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण में गति आएगी एवं परियोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण किया जाएगा। इससे जल के संरक्षण एवं समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: CG News: बस्तर का ये खूबसूरत दृश्य हर कोई चाहता है कैमरे में कैद करना

इस क्षेत्र के किसानों के जीवन स्तर में खुशहाली, संपनता आएगी औद्योगिक विकास में प्रमुख भूमिका का निर्वहन सुनिश्चित होगा। वर्तमान में बस्तर संभाग की सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण व रख-रखाव, मुख्य अभियंता महानदी परियोजना (मुख्यालय-रायपुर) अंतर्गत संचालित है। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के भोपालपट्टनम से रायपुर की दूरी 550 किमी एवं सुकमा जिले के कोन्टा से रायपुर की दूरी 410 किमी है।

कई वर्षों से की जा रही ये मांग

CG News: मुख्य अभियंता मुख्यालय रायपुर की दूरी अधिक होने के कारण योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव निर्माण कार्य की स्वीकृति इत्यादि में विलम्ब होता था। बस्तर संभाग में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ यांत्रिकीय विभाग एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता कार्यालय संचालित है। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय खोलने की मांग विगत कई वर्षों से की जा रही हैं।