दंतेवाड़ा

CG News: माइंस में ड्यूटी बसों की नो एंट्री, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

CG News: भर्ती में युवाओं को अवसर मिले इसलिए हम दंतेवाड़ा जिले में ट्रेनिंग का भी आयोजन कर रहे हैं ताकि स्थानीय युवा ज्यादा से ज्यादा चयनित हो पाएं।

2 min read
ड्यूटी बसों को नहीं दी माइंस में एंट्री (Photo source- Patrika)

CG News: जन संघर्ष संयुक्त पंचायत ने एनएमडीसी परियोजना के तहत स्थानीय युवाओं के हितों की रक्षा के लिए बेमियादी आंदोलन शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने चेक पोस्ट पर जमा होकर आवाजाही को पूरी तरह बंद कर दिया। यह आंदोलन शुक्रवार को भी लगातार जारी रहा।

CG News: सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस बल की भारी तैनाती

इस दौरान गुरुवार को युवा जनप्रतिनिधि करण तामो और मुकेश कर्मा की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई, जिसके बाद टेंट लगाने की अनुमति दी गई। आंदोलनकारी युवाओं का कहना है कि एनएमडीसी की परियोजनाएं स्थानीय क्षेत्र में संचालित हो रही हैं, लेकिन रोजगार के अवसर बाहरी लोगों को दिए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हो और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए।

प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और आंदोलन को अनिश्चितकाल तक जारी रखने का ऐलान किया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच आंदोलन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चेक पोस्ट और आसपास के क्षेत्र में सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जन संघर्ष की यह है प्रमुख मांग

एनएमडीसी परियोजना के आरएस 1 और आरएस 2 पदों पर स्थानीय युवाओं को सीधी भर्ती दी जाए।

आरएस 2 के लिए होने वाली कंप्यूटर आधारित टेस्ट के बजाय ओएमआर शीट के माध्यम से परीक्षा आयोजित की जाए।

सभी पदों की परीक्षा का केंद्र दंतेवाड़ा जिले में ही स्थापित किया जाए।

प्रत्येक अभ्यर्थी को आएस 1 और आरएस 2 दोनों परियोजनाओं के लिए आवेदन करने का अवसर दिया जाए।

स्थानीय युवाओं को दे रहे अवसर

CG News: जयप्रकाश, जीएम, कारपोरेट, कम्युनिकेशन, एनएमडीसी हैदराबाद: एनएमडीसी परियोजना में पिछले दस वर्ष के दौरान निकली भर्ती में 84 प्रतिशत छग के लोगों को अवसर मिला है और इन 84 प्रतिशत में 80 फीसदी बस्तर के युवा हैं। एनएमडीसी परियोजना स्थानीय युवाओं के हित के लिए हमेशा तत्पर है। भर्ती में स्थानीय युवाओं को अधिक मौके मिले इसके लिए हम काम कर रहे हैं।

भर्ती में युवाओं को अवसर मिले इसलिए हम दंतेवाड़ा जिले में ट्रेनिंग का भी आयोजन कर रहे हैं ताकि स्थानीय युवा ज्यादा से ज्यादा चयनित हो पाएं। हमारे द्वारा ट्रेंड किए युवा भर्ती प्रक्रिया में आ रहे हैं। ऐसे में बस्तर के युवाओं को अधिकाधिक रोजगार मिलेगा।

Published on:
28 Jun 2025 01:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर