दंतेवाड़ा

CG News: जादू-टोने के शक में ग्रामीण की हत्या, 2 लोगों ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम

CG News: 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
less than 1 minute read
CG News: जादू-टोने के शक में ग्रामीण की हत्या, 2 लोगों ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम

CG News: दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मारजूम में जादू-टोना के संदेह और पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने मिलकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना बुधवार देर रात की है, जहां पीड़ित अपने घर के आंगन में सोया हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार, 14 मई की रात लगभग 11 बजे, ग्राम मारजूम के निवासी गुड्डी मुचाकी और नंदू मुचाकी ने हिड़मा पोडियामी पर टंगिया जैसे धारदार हथियार से सिर और गले पर प्राणघातक वार कर उसकी हत्या कर दी।

CG News: दोनों आरोपियों को शक था कि मृतक जादू-टोना करता है। साथ ही, दोनों के बीच पूर्व रंजिश भी बताई जा रही है। मृतक के पुत्र बोड्डा पोडियामी ने कटेकल्याण थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

पुलिस ने घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Updated on:
17 May 2025 11:51 am
Published on:
17 May 2025 11:51 am
Also Read
View All
Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना

डिपॉजिट-13 परियोजना पर घमासान! ‘जमीन नहीं देंगे’ के नारों से गूंजा दंतेवाड़ा, 120 घंटे से जारी आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार