दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा में मतदान स्थल के पास नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, किसी के हताहत की खबर नहीं

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। इसी बीच नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के कटेकल्याण थाना के अंतर्गत तुमकापाल में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया।

less than 1 minute read
IED Blast
Breaking : सुकमा में फिर आइइडी ब्लास्ट से गई दो ग्रामीणों की जान, एसपी ने की पुष्टि

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। इसी बीच नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के कटेकल्याण थाना के अंतर्गत तुमकापाल में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। हालांकि इस ब्लास्ट में किसी के हताहत की खबर नहीं है। खबरों के अनुसार नक्सलियों ने ब्लास्ट मतदान स्थल के पास किया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने मतदाताओं में भय करने को लेकर यह ब्लास्ट किया।

आपको बतादें कि पहले चरण में 8 जिलों के 10 विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गए, जबकि 8 विधानसभा क्षेत्र में आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। पहले चरण में 8 जिलों के 18 विधानसभा में मतदान होंगे। 13 लाख 79 हजार 520 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

वहीं, नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर संभाग में शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए आसमान से लेकर जमीन तक में जवानों की निगाह रहेगी। सियासी पार्टियों के बनते बिगड़ते समीकरणों के बीच बस्तर और राजनांदगांव की 18 सीटों में बहुमत हासिल करना चुनौती पूर्ण होगा।

Published on:
12 Nov 2018 09:21 am