12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Election Live: बस्तर विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुआ मतदान

इस चुनाव की सबसे बड़ी चुनौती दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे सभी नक्सली इलाकों में वोटिंग करवाना है।

less than 1 minute read
Google source verification
chhattisgarh election voting

Chhattisgarh Election Live: बस्तर विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुआ मतदान

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन चुनाव के 2018 के पहले चरण की 18 में से 10 सीटों पर बस्तर में वोटिंग शुरू हो चुकी है।इस चुनाव की सबसे बड़ी चुनौती दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे सभी नक्सली इलाकों में वोटिंग करवाना है। इन इलाकों में मतदान करवाना सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

इन विधानसभा क्षेत्रों में है इतने वोटर्स
बस्तर विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 53 हजार 714 मतदाता है।इनमें 75 हजार 114 पुरूष, 78 हजार 537 महिला और तीन थर्ड जेंडर के मतदाता है।वहीं दंतेवाड़ा विधानसभा में कुल एक लाख 87 हजार 641 मतदाता हैं। इनमें 89 हजार 591 पुरूष एवं 98 हजार 050 महिला मतदाता शामिल है। बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 60 हजार 826 मतदाता है। इनमें 77 हजार 328 पुरूष, 83 हजार 489 महिला तथा नौ थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल है।

कोंटा विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 64 हजार 744 मतदाता है।इनमें 77 हजार 812 पुरूष और 86 हजार 932 महिला मतदाता शामिल है. इसी प्रकार नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 76 हजार 030 मतदाता है. इनमें 85 हजार 425 पुरूष, 90 हजार 604 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता है।

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 84 हजार 420 मतदाता है। इनमें 89 हजार 448 पुरूष, 94 हजार 949 महिला तथा 23 थर्ड जेंडर के मतदाता है।चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 65 हजार 327 मतदाता हैं।इनमें 78 हजार 161 पुरूष, 87 हजार 165 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है।