दंतेवाड़ा

कांग्रेसियों ने आदिपुरुष का पोस्टर जलाकर किया विरोध, कहा- हिंदू धर्म की धार्मिक मान्यताओं से किया खिलवाड़

Dantewada News: कांग्रेसी कार्यकर्ता गुरुवार को फिल्म आदिपुरुष का विरोध करवाने के लिए थिएटर पहुंचे थे। थिएटर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शारदा सिनेमा में आदिपुरुष फिल्म के पोस्टर फाड़कर जला दिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2023, 6:22 PM IST
Congressmen protested by burning poster of Adipurush dantewada news
कांग्रेसियों ने आदिपुरुष का पोस्टर जलाकर किया विरोध

Chhattisgarh News: सुकमा। कांग्रेसी कार्यकर्ता गुरुवार को फिल्म आदिपुरुष का विरोध करवाने के लिए थिएटर पहुंचे थे। थिएटर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शारदा सिनेमा में आदिपुरुष फिल्म के पोस्टर फाड़कर जला दिए। इसके साथ ही थिएटर में ताला लगाकर आदिपुरुष फिल्म का प्रदर्शन बंद करवा दिया। फिल्म के निर्देशक ओम रावत, फिल्म के राइटर और सेंसर बोर्ड के खिलाफ जमकर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आदिपुरुष फ़िल्म को हिंदू धर्म की धार्मिक मान्यताओं से खिलवाड़ करने वाली फिल्म बताया।

विरोध करने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने कहा कि यह फ़िल्म सनातन धर्म के खिलाफ है. इस फिल्म में वाल्मीकि रामायण और (Adipurush film protested) तुलसीदास जी की रामायण को बदलकर दिखाया गया है। भगवान राम का व्यक्तित्व सौम्य था, जबकि इसमें महाबली दिखाया गया है। इस दौरान मनोज चौरसिया, रम्मू राठी, रोहित पांडे, मुकेश कश्यप, प्रताप समरथ, संतोष चांडक, नीतेश साहू, नीमू साहू, प्रशान्त सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

छवि को खराब करने का काम किया

प्रदर्शनकारियों ने कहा फिल्म आदिपुरुष में प्रभु श्री राम, भगवान हनुमान, प्रभु लक्ष्मण, माता सीता की छवि को खराब करने का काम किया है। बेतुके संवाद (cg news) लिखे गए हैं, पूरी रामायण को बदलने का सुनियोजित षड़यंत्र किया गया है, ऐसे ऐसे संवाद लिखे है, जो सड़क छाप है, आज की पीढ़ी पर इसका बिलकुल गलत प्रभाव पड़ेगा. भाजपा की सरकार, सेंसर बोर्ड, स्वंभू हिंदूवादी संगठन सब आंखे मूंद कर सो रहे हैं।

Published on: