
CG Politics: CM बघेल ने चुनावी रणनीति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहीं ये बड़ी बातें
Kanker News: अंतागढ़। गुरुवार को अंतागढ़ विधानसभा में कांग्रेस द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शीर्षक है तैयार हम रखा गया है इस शिविर में आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पांच विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोशल मीडिया, बूथ मैनेजमेंट, प्रचार प्रसार, चुनावी रणनीति और विरोधियों को घेरने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
इस प्रशिक्षण शिविर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने वर्चुअल माध्यम तो वहीं क्षेत्रीय विधायक अनूप नाग शिविर में उपस्थित रहते हुए कार्यकर्ताओ को संबोधित किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करके प्रशिक्षण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को पार्टी ने प्रशिक्षित किया है ताकि वे आगामी चुनाव के लिए सशक्त और तैयार हों। ट्रेनिंग में प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और प्रशिक्षणार्थियों को नवीनतम चुनावी रणनीतियों, दृश्य संचार, सोशल मीडिया प्रबंधन और विपक्ष के विरोधी तकनीकों पर जागरूक किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भाषण में कहा चुनावों में हमें विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और हमें प्रशिक्षित और तत्पर रहना चाहिए। हमें नवीनतम तकनीकों का उपयोग करके चुनावी प्रचार प्रसार में मजबूत होना चाहिए, ताकि हमारे संदेश जनसमर्थकों तक पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी इस मौके पर बात करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर हमारे कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा। हमें विरोधियों के खिलाफ प्रभावी रणनीतियां विकसित करने मदद करेगा।
Published on:
23 Jun 2023, 5:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.