31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किस्त नहीं पटाई तो रिकवरी एजेंट ने बुरी तरह पीटा, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत

Janjgir Champa News: नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जगमहंत में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 23 Jun 2023, 5:39 PM IST

CG Crime News

किस्त नहीं पटाई तो एजेंट ने युवक को बुरी तरह पीटा, मौत

CG Crime News: जांजगीर-चांपा। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जगमहंत में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार ग्राम जगमहंत का रहने वाले जनक पिता महादेव महंत (35) ने हीरो फिनकार्प कंपनी से 2018 में हीरो कंपनी की बाइक फाइनेंस कराई थी। पांच साल तक उसने किस्त जमा की। लेकिन उसकी दो किस्त बाकी थी। जिस पर 11 हजार रुपए पेनाल्टी मिलाकर 20 हजार रुपए उससे लेना था। इसकी रिकवरी के लिए एकांश राठौर 18 जून को जनक के घर आया और उसे किस्त समेत पूरी रकम पटाने कहा।

यह भी पढ़े: CG Weather Alert: प्रदेश में दिखा प्री-मानसून का जलवा, अगले 24 घंटे में इन जगहों पर हो सकती हैं झमाझम बारिश

इस पर दोनों में विवाद हुआ और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान जनक गिर पड़ा। पहले परिजनों ने गांव में ही उसका इलाज किया, लेकिन हालत बिगड़ने पर 21 जून की सुबह जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एकांश राठौर का कहना है कि फाइनेंस के 20 हजार रुपए जनक से लेने थे। हमारे द्वारा किसी तरह की मारपीट नहीं की गई है। उनका आरोप बेबुनियाद है।

मामले में मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विधिसंम्मत कार्रवाई की जाएगी।

- विजय अग्रवाल, एसपी

यह भी पढ़े: CG Politics: कांग्रेस संगठन में घमासान, 24 घंटे के भीतर प्रदेश प्रभारी सैलजा ने रदद किया मरकाम का आदेश

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़