2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Alert: प्रदेश में दिखा प्री-मानसून का जलवा, अगले 24 घंटे में इन जगहों पर हो सकती हैं झमाझम बारिश

CG Weather Update: प्रदेश में दो दिन से प्री-मानसून बारिश हो रही है। बुधवार की रात हुई बारिश और गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहने से पिछले कुछ दिनों से पड़ रही बेतहाशा गर्मी से राहत मिली है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Weather Alert: Heavy rain may occur in these places in the next 24 hours

CG Weather Alert: अगले 24 घंटे में हो सकती हैं भारी बारिश

Raipur Weather Update: रायपुर। प्रदेश में दो दिन से प्री-मानसून बारिश हो रही है। बुधवार की रात हुई बारिश और गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहने से पिछले कुछ दिनों से पड़ रही बेतहाशा गर्मी से राहत मिली है। तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थिति बनी हुई है। दो-तीन दिन में छत्तीसगढ़ में मानसून प्रवेश कर जाएगा। गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मुंगेली में 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, रायपुर में 36.4 डिग्री रहा।

यह भी पढ़े: CG Politics: कांग्रेस संगठन में घमासान, 24 घंटे के भीतर प्रदेश प्रभारी सैलजा ने रदद किया मरकाम का आदेश

एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका पंजाब से उत्तरप्रदेश के मध्य भाग में स्थित निम्न दाब के क्षेत्र से जुड़े च₹वाती परिसंचरण तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला है। इस वज वजह से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ बिजली गिरने व आंधी चलने की संभावना है।

आगामी 5 दिनों में 5 डिग्री तक गिरावट

आने वाले 4-6 दिनों में प्रदेश के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में वर्षा तथा बादलों की गड़गड़ाहट की गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

कहां कितना रहा तापमान

































बिलासपुर37.6
अंबिकापुर36.9
दुर्ग36.4
राजनांदगाव36.2
रायपुर36.4
पेंड्रारोड34.4
जगदलपुर32.1

कहां कितनी बारिश हुई

बीजापुर 9 सेमी, कुसमी, सारंगगढ़ नगरी में 7-7 सेमी, सुकुमा में 6 सेमी, पाटन में 4 सेमी, कटेकल्याण, लोहंडीगुड़ा, महासमुंद, राजनांदगांव, दरभा में 3-3 सेमी, छिंदगढ़, माकड़ी, राजिम, अकलतरा, कुनकुरी, पेंड्रा में 2-2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े: CG Politics: CM बघेल पर जमकर बरसे गृहमंत्री शाह, कहा- छत्तीसगढ़ में हैं घपले-घोटालों की सरकार