दंतेवाड़ा

वाहनों में आगजनी करने की घटना में शामिल 2 इनामी समेत 4 नक्सली गिरफ्तार

CG Naxal Attack : 26 नंवबर को भांसी क्षेत्र में सड़क व रेल मार्ग दोहरीकरण में लगे 14 वाहनों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया था।
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2023, 11:16 AM IST
वाहनों में आगजनी करने की घटना में शामिल 2 इनामी समेत 4 नक्सली गिरफ्तार
वाहनों में आगजनी करने की घटना में शामिल 2 इनामी समेत 4 नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। CG Naxal Attack : 26 नंवबर को भांसी क्षेत्र में सड़क व रेल मार्ग दोहरीकरण में लगे 14 वाहनों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया था। इस घटना में शामिल चार माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् जवानों ने भांसी क्षेत्र में आगजनी किये गये माओवादियों के उपस्थिति की सूचना पर ग्राम गहनार, कोण्डापाल, हुुर्रेपाल एवं बेचापाल के जंगल/पहाड़ी की ओर नक्सल गस्त, सर्चिंग हेतु रवाना हुये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बताया कि नक्सल गस्त, सर्चिग के दौरान ग्राम हुर्रेपाल एवं कोण्डापाल के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर 04 संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगे। जिन्हें पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम बोटी उर्फ बदरू इच्छाम, उम्र 28 वर्ष, मिलिशिया कमाण्डर 1 लाख ईनामी, लक्ष्मण हपका, उम्र 25 वर्ष डीएकेएमएस अध्यक्ष 1 लाख ईनामी, मोटू उर्फ बुधरू इच्छाम उम्र 25 वर्ष मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर, इसके विरूद्ध थाना बचेली में पूर्व से धारा 147, 148, 149, 435 भादवि पंजिबद्ध है, सोनारू मड़काम उम्र 19 वर्ष डीएकेएमएस सदस्य के पद पर कार्य करना एवं भांसी क्षेत्र में निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आगजनी करने की घटना में शामिल होना बताये। माओवादियों को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

771 इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट किए गए जमा

नारायणपुर। विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशानुसार नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 771 डाक मतपत्र जमा हो चुके है। नोडल अधिकारी रामसिंह सोरी ने बताया कि डाक से प्राप्त मतपत्र प्रतिदिन जिला कोषालय में 3 बजे जमा किया गया है। जिसमें ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केंद्र से विशेश संवाहक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या 547 जमा हुए हैं।

Published on: