दंतेवाड़ा

अनजान लाश के पीछे थी खतरनाक प्रेम कहानी, प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी से करवाई पहले आशिक की हत्या

मामला थाने में पंजीबद्ध होने के बाद बारसूर थाना प्रभारी सावन सारथी व अन्य ने इसमें मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2019, 5:43 PM IST
अनजान लाश के पीछे थी खतरनाक प्रेम कहानी, प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी से करवाई पहले आशिक की हत्या
अनजान लाश के पीछे थी खतरनाक प्रेम कहानी, प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी से करवाई पहले आशिक की हत्या

दंतेवाड़ा. चित्रकोट मार्ग पर 5 अक्टूबर को संदिग्ध हालत में एक शव मिला था। पूछताछ में पता चला कि युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में हितामेटा निवासी साधु कश्यप, अनिल यादव, मुंगबती को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों ने बताया कि युवती ने अपने प्रेमी और दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी चाम सिंह को हितामेटा में बुलाया और वहां डंडे व कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर उसकी हत्या कर दी थी।

मामला थाने में पंजीबद्ध होने के बाद बारसूर थाना प्रभारी सावन सारथी व अन्य ने इसमें मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली है। तीनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भी भेज दिया है।

Updated on:
24 Oct 2019, 5:43 PM IST
Published on: