दंतेवाड़ा

Konta Samuhik Hatyakand: सामूहिक हत्याकांड मामले में दो तांत्रिक समेत 7 गिरफ्तार, पूर्व सीएम ने कहा – भाजपा सरकार में बढ़ा अंधविश्वास

Konta Samuhik Hatyakand: नरसंहार मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। आंध्रप्रदेश व ओडिशा से गिरफ्तार कर आरोपी लाए गए हैं। बता दें कि सामूहिक हत्याकांड मामले में दो तांत्रिक समेत 7 गिरफ्तार किए गए। अब तक 24 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
2 min read
Konta Samuhik Hatyakand

Konta Samuhik Hatyakand: कोंटा के इतकल गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में सुकमा पुलिस ने गुरुवार को दो तांत्रिक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब उक्त मामले में 24 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिन तांत्रिकों के कहने पर इतकल गांव में खूनी खेल खेला गया, उन्हें में भी पुलिस ने आरोपी बनाया है।

Konta Samuhik Hatyakand: विष्णुदेव सरकार में आम आदमी ही नहीं पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं

कोंटा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव ने जानकारी देते हुए बताया कि जादू टोने के शक में 5 लोगों की हत्याकांड की विवेचना में चश्मदीद गवाह स्वतंत्र साक्षी एवं आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में शामिल अन्य 2 महिला सहित 7 आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

जिसमें आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीतारामा राजू जिले के पल्लूरू कुनावरम निवासी कीकरा रमेश, ओडिशा राज्य के कोंडापल्ली निवासी सुन्नम रामा को गिरफ्तार किया गया है। Konta Samuhik Hatyakand उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा जादू टोना का काम करने का आरोप है। वहीं कोंटा के इतकल गांव से सलवम किट्टा, कारम सुब्बा, सलवम शांकरू, पोड़ियम रोजा और नुप्पो रामे को भी आरोपी बनाया गया है।

कांग्रेस का जांच दल पहुंचा इतकल गांव

इतकल गांव में 15 सितंबर को जादू टोना के शक में हुए सामूहिक हत्याकांड की जांच करने गुरुवार को कांग्रेसियों का दल कोंटा पहुंचा। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में जांच दल दोपहर करीब 12 बजे इतकल गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार वा चश्मदीद से मुलाकात किए। इस दौरान चश्मदीद महिला ने पूरे घटना की बारीकी से जानकारी दी। (Konta Samuhik Hatyakand) इसके बाद कांग्रेसियों का जांच दल रिपोर्ट तैयार कर वापस लौट गया। इस दौरान रेकचंद जैन, दुर्गेश राय, लखेश्वरी बघेल व अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार में अंधविश्वास बढ़ा: बघेल

Konta Samuhik Hatyakand: बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि भाजपा को विष्णुदेव सरकार ने अंधविश्वास बढ़ा है। जादू टोना के शक में लगातार प्रदेश में घटनाएं घट रही हैं। मामले प्रकाश ने आने के बाद भी सरकार द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग द्वारा भी जागरूकता कार्यक्रम नहीं कराए जा रहे हैं।

Updated on:
20 Sept 2024 03:47 pm
Published on:
20 Sept 2024 03:06 pm
Also Read
View All
Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना

डिपॉजिट-13 परियोजना पर घमासान! ‘जमीन नहीं देंगे’ के नारों से गूंजा दंतेवाड़ा, 120 घंटे से जारी आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार