भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना 5 अगस्त 2024 की है। कृष्णा नगर निवासी सुपेला शराब भट्ठी मैनेजर उमेश कुमार वर्मा ने शिकायत की थी। वह दुकान बंदकर करीब 1 बजे घर जा रहा था। (CG Crime)जैसे ही वह गणेश मार्केट के पास पहुंचा था, उसी दौरान तीन अज्ञात लड़के आए और बाइक रोककर चाबी छीना लिए। मना करने पर गाली गलौज करते हुए चाकू निकाला और ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया।