दंतेवाड़ा

ISIS जैसे आतंकी संगठन की तरह काम कर रहे नक्सली, बेदर्दी से रेत दिया गला

युवक ताती बुधराम को पुलिस का मुखबीरी बताते हुए हत्या करने की बात लिखी है। पोस्टर में युवक को टिकनपाल गांव का बताया गया है। किरंदुल पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2019, 5:24 PM IST
बेहोशी की हालत में सोई हुई है सरकार, सारे विकास के काम बंद- पूर्व मुख्यमंत्री
बेहोशी की हालत में सोई हुई है सरकार, सारे विकास के काम बंद- पूर्व मुख्यमंत्री

दंतेवाड़ा. Naxalite Killed Man in Dantewada : थाना से महज एक किलोमीटर दूरी पे पेरपा चोक में माओवादियों ने एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी घटना स्थल पर नक्सलियो ने पोस्टर भी फेके है। जिसमे युवक ताती बुधराम को पुलिस का मुखबीरी बताते हुए हत्या करने की बात लिखी है। पोस्टर में युवक को टिकनपाल गांव का बताया गया है। किरंदुल पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

आपको बता दे कि जिस वक्त पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह किरंदुल बंगाली कैम्प में अलग अलग समाज की बैठक ले रहे थे और उस वक्त माओवादी कुछ ही दूर में घटना को अंजाम दे रहे थे। दो दिनों से रमन सिंह बैलाडिला क्षेत्र में है और जैसी चाक चौबंद सुरक्षा लगाई गई उसके बाद भी माओवादियों ने युवक को मौत के घाट उतार कर पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है।

कही न कही सुरक्षा में अब भी कमी दिख रही है। 23 सितंबर को मतदान होना है ऐसे में माओवादी चुनौती के रूप में है। हत्या की जिम्मेदारी माओवादियों की मलिंगर ऐरिया कमेटी ने ली है। और पोस्टर में लिखा है कि जो भी रुपए की लालच में पुलिस की मुखबीरी करेगा उसको मौत की सज़ा दी जाएगी।

जनमिलिशिया कमाण्डर बोगला में गिरफ्तार

229 बटालियन केरिपु बल की दो कम्पनीयों ने सर्च अभियान के दौरान कई माओवादी घटनाओं में शामिल रहे एक अहम माओवादी कमाण्डर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। सूचना के आधार पर बुधवार 18 सितम्बर को रात्रि केरिपु बल की दो कम्पनीयां कैम्प मुरकीनार व कैम्प नुकनपाल से बोगला की ओर रवाना हुई थी। इसका नेतृत्व कोरे विशाल, सहायक कमाण्डेंट कर रहे थे।

अभियान के दौरान जब पार्टी बोगला के पास पहुंची तो प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध स्थान की घेराबन्दी करके एक संदिग्ध को पकडा। जिसके पास से एक 303 राइफल, 15 जिन्दा राउण्ड कारतूस अन्य सामान के साथ माओवादी साहित्य मिला।

पूछताछ करने पर जिसकी पहचान गणेश तेलम सुपुत्र टोक्का, मिलिशिया कमाण्डर के रूप में हुई। जो कि जिला बीजापुर में घटित विभिन्न आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। काफी लम्बे समय से सिविल पुलिस व केरिपु बल को इसकी तालाश थी, लेकिन यह सुरक्षा बलों को चकमा देकर भाग जाने में सफल रहता था। माओवादी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना मोदकपाल को सौंप दिया गया है।

Updated on:
20 Sep 2019, 5:24 PM IST
Published on: