दंतेवाड़ा

Naxalites killed Sarpanch candidate: नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी का पत्नी के सामने रेता गला, फिर पेट में घुसेड़ दिया सब्बल

Naxalites killed Sarpanch candidate: नक्सलियों ने क्रूरता की हदें पार कर दी। सरपंच प्रत्याशी का उसकी पत्नी के सामने पहले गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया।
2 min read
Naxalites killed Sarpanch candidate: नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी का पत्नी के सामने रेता गला, फिर पेट में घुसेड़ दिया सब्बल

Naxalites killed Sarpanch candidate: किरंदुल अरनपुर पंचायत में नक्सलियों ने खूनी खेल खेला है। यहां के सरपंच पद के प्रत्याशी जोगा राम की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। अरनपुर थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर सैकड़ों की संख्या मे पहुंचे नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी को मार डाला। नक्सलियों ने ऐसी क्रूरता की कि घर के बाहर रखे सब्बल को भी जोगा के पेट के आर-पार कर दिया।

Naxalites killed Sarpanch candidate: नक्सलियों ने ऐसे की ग्रामीण की हत्या

अब भी घटनास्थल पर पड़े सब्बल पर खून के निशान मौजूद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नक्सलियों ने पहले पूरे गांव की घेराबंदी की फिर सबके घर की लाइट बंद करवाई तब सरपंच पारा के जोगा बारसे के घर पहुंचे और जब जोगा की पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो टंगिया से दरवाजा तोड़ दिया और पत्नी के सामने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। जोगा के बेटे को दूसरे कमरे मे बंद कर दिया।

बताया जा रहा है की 6 नक्सली घर के अंदर घुसे थे। पत्नी लक्ष्मी ने बीच-बचाव किया पर दो नक्सलियों ने उसे पकड़ कर रखा था। वहीं अन्य 4 नक्सलियों ने जोगा की निर्मम हत्या कर दी। जोगा क्षेत्र का चर्चित चेहरा थे। विगत 25 वर्षों से अरनपुर पंचायत से सरपंच थे। अरनपुर पंचायत में महिला सीट आने पर पत्नी लक्ष्मी चुनाव लड़ती थीं और मुक्त आने पर जोगा चुनाव लड़़ते थे।

पहले कम्युनिस्ट फिर कांग्रेस और अब भाजपा के साथ थे जोगा

जोगा राम ने अपनी राजनीति की शुरुआत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से की उसके बाद कांग्रेस और वर्तमान में भाजपा के समर्थन पर चुनाव लड़ रहे थे। इस हत्या के बाद फिर से क्षेत्र मे नक्सली अपनी दहशत फैलाने में कामयाब हुए हैं। दो दिन पहले ही नक्सलियों ने ककाड़ी गांव मे भी 30 वर्ष के युवक हड़मा हेमला की हत्या कर दी थी।

बाहरी नक्सली नहीं थे, स्थानीय ने ही मारा

Naxalites killed Sarpanch candidate: गौरव राय, एसपी दंतेवाड़ा: यह नक्सली घटना है, हम जांच कर रहे हैं। नक्सली बौखलाहट में है जिसके चलते निर्दोष लोगों की हत्या कर रहे हैं। क्षेत्र मे बाहरी नक्सली नहीं आए हैं। यह काम स्थानीय नक्सलियों का ही है। जांच चल रही है जल्द नक्सली पकड़े जाएंगे।

Updated on:
08 Feb 2025 07:53 am
Published on:
08 Feb 2025 07:53 am
Also Read
View All
Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना

डिपॉजिट-13 परियोजना पर घमासान! ‘जमीन नहीं देंगे’ के नारों से गूंजा दंतेवाड़ा, 120 घंटे से जारी आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार