17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नारायणपुर
CG Naxalite Surrender: इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, कई बड़े वारदातों में रहे शामिल
Play video

CG Naxalite Surrender: इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, कई बड़े वारदातों में रहे शामिल

CG Naxalite Surrender: नारायणपुर में दो नक्सलियों ने सरेंडर किया है। दोनों पति पत्नी हैं। पति कुतुल एरिया कमेटी सप्लाई टीम का कमांडर रह चुका है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 6 Sep 2024, 3:03 PM IST

CG Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके नारायणपुर से इनामी नक्सली दंपति के आत्मसमर्पण किए जाने की खबर सामने आई है। बता दें कि इन नक्सली दंपति पर 5 लाख रुपए का इनाम था। दोनों ने SP प्रभात कुमार के सामने सरेंडर किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों कई वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय थे। साथ ही, कई नक्सल गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से लगातार बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसपमर्पण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CG Alcohol Scam: शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार एपी त्रिपाठी की जमानत खारिज, 3 माह के लिए बढ़ाई आरोपियों की रिमांड

CG Naxalite Surrender: पुलिस के प्रयास व शासन की नीतियों से प्रभावित होकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन कुतुल एरिया कमेटी अन्तर्गत सप्लाई टीम कमाण्डर के पद पर 13 वर्ष से कार्यरत थे। (CG Naxalite Surrender) नक्सली सोनवा उर्फ डोसेल सलाम एवं कोडलियार जनताना सरकार स्कूल विभाग सदस्य के पद पर 9 वर्ष से कार्यरत महिला नक्सली आरती सलाम दोनों पति-पत्नी ने SP प्रभात कुमार के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पित दंपति को शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया हैं।