दंतेवाड़ा

एनएचएम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, जिले के लगभग 350 कर्मचारी आंदोलन में…

NHM employees strike: धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक शासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करता और लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

less than 1 minute read
NHM कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल (Photo source- Patrika)

NHM employees strike: छत्तीसगढ़ के 16,000 से अधिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिले के लगभग 350 कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। दंतेवाड़ा में कर्मचारी दुर्गा पंडाल में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जो दूसरे दिन भी जारी रहा।

ये भी पढ़ें

एनएचएम कर्मचारियों के 30 दिन की विशेष छुट्टी स्वीकृत का आदेश, ग्रामीण क्षेत्रों में मरीज परेशान

NHM employees strike: कर्मचारियों ने दी चेतावनी

संघ के पदाधिकारियों डॉ. अमित कुमार मिरी, कौशलेश तिवारी, डॉ. रविशंकर दीक्षित, पूरन दास, हेमंत सिन्हा और भूपेंद्र साहू ने बताया कि शासन की बेरुखी से आक्रोशित कर्मचारियों ने इस बार आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ एसएनसीयू (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) भी बंद रखने का निर्णय लिया है। धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक शासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करता और लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़, फिर भी उपेक्षित

NHM employees strike: एनएचएम कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बने हुए हैं। ग्रामीण और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और आपातकालीन सेवाओं में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आज तक मूलभूत सुविधाएं, नियमितीकरण और समानजनक वेतन नहीं मिल पाया है।

कर्मचारियों ने याद दिलाया कि चुनाव से पहले नेताओं ने उनका समर्थन करते हुए नियमितीकरण का वादा किया था, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

ये भी पढ़ें

10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से NHM कर्मचारी हड़ताल पर, ठप होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Published on:
20 Aug 2025 03:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर