Crime News : जिले के बारसुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ातराई गाँव में 21 नवम्बर की सुबह एक 33 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार कर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी है।
गीदम। Crime News : जिले के बारसुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ातराई गाँव में 21 नवम्बर की सुबह एक 33 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार कर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी है। हत्या करने के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की गिरफ्त से अब तक आरोपी बाहर है। बताया जा रहा है कि 20 नवम्बर को घोटपाल गांव में दियारी त्यौहार मनाया गया। यहां नृत्य का आयोजन भी था। जिसमें युवती भी शामिल हुई थी। नृत्य के बाद युवती अपने घर जोड़ातरई सुबह लगभग 4 बजे पहुँची जिसके कुछ देर बाद वह घर के पास में ही शौच करने चली गई थी। जिसके बाद युवती से बलात्कार कर हत्या कर दी गई।
इधर घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने भाजपा महिला मोर्चा पहुँची और घटना स्थल का भी जायजा लिया। घटना की निंदा करते हुए जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग उन्होंने की है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी ने कहा कि युवती के साथ हुए अनाचार पर दोषियों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए । घर से महज 100 मीटर की दूरी पर खेत के किनारे वारदात को अंजाम दिया गया। अनाचार के बाद हत्या किया गया। पत्थर से चेहरे और शरीर पर वार किए गए निशाना भी मौजूद है।
शरीर पर बांध रखा था गांजा, पुलिस ने पकड़ा
जगदलपुर। नगरनार थानांतर्गत जांच नाका धनपुंजी में शनिवार को दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अपने शरीर में गांजा बांधकर तस्करी करने जगदलपुर की ओर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। मुखबिर से मिले सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी शेख फिरोजतथा शेख तौफीक दोनों निवासी अमरावती महाराष्ट्र को पकड़ा। उनके शरीर की जांच करने पर कुल 9.592 किलो गांजा बंधा हुआ मिला । जिसकी कीमत 95 हजार 920 रुपया बताई जा रही है। आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।