दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बजाया डंका, विश्व म्यूथाई चैम्पियनशिप में टिकेश्वरी ने जीता कांस्य पदक

world muay thai championship 2025: पदक जीतकर देश लौटीं टिकेश्वरी साहू का रायपुर विमानतल में राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन लाल साहू और महासचिव अनीस मेमन ने भव्य स्वागत किया।

less than 1 minute read
विश्व म्यूथाई चैम्पियनशिप में टिकेश्वरी ने जीता कांस्य पदक (Photo source- Patrika)

world muay thai championship 2025: छत्तीसगढ़ की प्रतिभावान खिलाड़ी टिकेश्वरी साहू ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। टर्की के अंटालिया शहर में 23 मई से 1 जून तक आयोजित विश्व म्यूथाई चैम्पियनशिप में भाग लेते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनके साथ ही भारत के पुरुष म्यूथाई दल ने भी टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

world muay thai championship 2025: जिले की होनहार खिलाड़ी

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता इंटरनेशनल ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त एवं इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ म्यूथाई एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। टिकेश्वरी साहू एकलव्य खेल परिसर, जावंगा (दंतेवाड़ा) में प्रशिक्षक के रूप में पदस्थ हैं और जिले की होनहार खिलाड़ी हैं। पदक जीतकर देश लौटीं टिकेश्वरी साहू का रायपुर विमानतल में राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन लाल साहू और महासचिव अनीस मेमन ने भव्य स्वागत किया।

दंतेवाड़ा में हुआ सम्मानपूर्वक स्वागत

world muay thai championship 2025: दंतेवाड़ा जिले में भी उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने उन्हें बधाई देते हुए सहायक खेल अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए।

जिला खेल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने कहा कि आने वाले विश्व कप में वे दंतेवाड़ा के कम से कम चार खिलाड़ियों को खेलते देखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में खेल प्रोत्साहन योजना लागू है, और खिलाड़ियों को इसका भरपूर लाभ लेना चाहिए।

Published on:
08 Jun 2025 02:07 pm
Also Read
View All
CG News: लखपति दीदियाँ बनीं दिल्ली में विशिष्ट अतिथि, पहली बार कर्तव्य पथ परेड देख गौरवान्वित

मां दंतेश्वरी के गले से सोने की लॉकेट, चांदी की चैन समेत अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी, मची खलबली

दंतेवाड़ा की बुधरी ताती को पद्मश्री पुरस्कार, अबूझमाड़ और दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में जलाई शिक्षा–स्वास्थ्य की मशाल, जानिए उनके बारे में..

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए युवा मतदाताओं को मिला ईपिक कार्ड, पुलिस अधीक्षक ने मतदान की दिलाई शपथ

Bharat Bandh: मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का ऐलान, 12 फरवरी को भारत बंद का दिया अल्टीमेटम

अगली खबर