7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Muaythai Championships: युवराज ने भारत को दिलाया गोल्ड, वर्ल्ड चैंपियनशिप में किया कमाल

World Muaythai Championships: बस्तर का पहला ऐसा खिलाड़ी जो यूरोपियन कंट्री में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपने हुनर के दम पर भारत को गोल्ड दिलाया है…

2 min read
Google source verification
World Muay thai Championships

World Muaythai Championships: विश्व म्युथाई चैंपियनशिप में बस्तर के लाल ने कमाल किया है। यूनाइटेड म्युथाई एसोसिएशन इण्डिया ( यूएमएआई ) के तत्वावधान में भारतीय म्युथाई दल बैंकाक थाईलैंड में 12 से 19 सितम्बर तक बैंकाक थाइलैंड में आयोजित विश्व म्युथाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के बस्तर से भारत की प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ी युवराज सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल जीत कर देश में बस्तर का नाम रौशन किया है।

World Muaythai Championships: 140 देश के 4300 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

World Muaythai Championships में 140 देश के 4300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । भारत की ओर से 25 सदस्यीय दल में 17 खिलाडियों में जगदलपुर निवासी 15 वर्षीय युवराज सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बस्तर का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया। इस विश्व चैम्पियनशिप में शामिल होने वाले युवराज छत्तीसगढ़ राज्य से एकमात्र खिलाड़ी थे।

यह भी पढ़ें: CG News: छत्तीसगढ़ के बेटे ने म्युथाई चैंपियनशिप थाइलैंड में जीता गोल्ड मैडल, देखें तस्वीरें…

वर्ल्ड चैम्पियनशिप के मुख्य अतिथि म्यूथाई के अध्यक्ष टप कसो ( आईएफएमए ) एवं स्टिफान फॉक्स अंतरराष्ट्रीय सेकेटरी जनरल के हाथों युवराज सिंह को गोल्ड मैडल पहनाया गया । उल्लेखनीय है कि म्यूथाई बॉक्सर युवराज सिंह विगत सात वर्षो से अपने वजन वर्ग में 2022 को मलेशिया में आयोजित वर्ल्ड यूथ म्युथाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था।

भारत का किया प्रतिनिधित्व

उसके बाद 29 2023 में यूरोपियन कंट्री तुर्की अंटालिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया था । यहां यह भी उल्लेखनीय है कि युवराज सिंह बस्तर संभाग का पहला खिलाड़ी है जो यूरोपियन कंट्री में भारत का प्रतिनिधित्व किया।