दरभंगा

दरभंगा में छह वर्ष की बच्ची की खून से लथपथ मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप पर बवाल

दरभंगा में एक बच्ची की रेप के बाद हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम कर रहे लोगों की ओर से पत्थरबाजी करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।

2 min read
Feb 08, 2026
दुष्कर्म

दरभंगा में छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या पर आक्रोशित लोग सड़क पर उतरकर हंगामा करना शुरू कर दिया। वे आरोपी को तालिबानी सजा देने की मांग कर रहे थे। आक्रोशित लोगों ने अपनी मांग को लेकर हंगामा के साथ पत्थरबाजी भी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने लाठी चार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को वहां से भगा दिया। लेकिन, अभी घटनास्थल पर तनाव व्याप्त है। यह घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला की है। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार की रात छह साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोस में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कपड़े पर खून के धब्बे भी मिले हैं। उसकी पहचान विकास महतो (22) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें

NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: शंभू गर्ल्स हॉस्टल से लड़की की ‘सप्लाई’ से लेकर BJP नेता के बेटे तक पप्पू यादव ने उठाए थे ये 5 सवाल

तालिबानी सजा की कर रहे थे मांग

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। वे आरोपी को भीड़ को सौंपने की मांग पर अड़े हुए हैं। हंगामा कर रहे लोगों का कहना है कि कानून से नहीं आरोपी को तालिबानी सजा दी जानी चाहिए। इस मामले को लेकर पुलिस हंगामा कर रहे पब्लिक को समझाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने अपनी मांग को लेकर पत्थरबाजी कर दी। इसपर पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। मौके पर प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी मौजूद हैं।

क्या है मामला

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। एसएसपी का कहना है कि पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। बच्ची कादिराबाद की रहने वाली थी। कुछ दिन पहले ही वह बेला में अपने ननिहाल आयी थी। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि शनिवार की शाम से ही घर से लापता थी। बच्ची के गायब होने पर परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

ऐसे पता चला

परिजनों का कहना है कि काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची नहीं मिली। लेकिन, देर रात गांव के बाहर तालाब के पास कुछ कुत्ते भौंकने लगे। इसपर परिवार के लोग शक के आधार पर तालाब के किनारे पहुंचे। वहां बच्ची दीवार के पास खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि य तीन बच्चियां तालाब किनारे खेल रही थीं। इसी दौरान आरोपित ने तीनों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, दो बच्ची भाग गई। एक बच्ची उसके हाथ लग गई। दो अन्य बच्चियां वहां से भाग गई। आरोपी ने बच्ची को अंधेरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश को फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Video: पटना गर्ल्स हॉस्टल: नीट छात्रा हत्याकांड में पटना SSP का दावा, कहा- परिजन FIR दर्ज कराने के पक्ष में नहीं थे

Published on:
08 Feb 2026 12:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर