दतिया

Datia Crime: बेटी की विदाई के दो दिन बाद दुखद घटना, डूबने से पिता की मौत, बेटा-मामा लापता

Barrage Drowning Incident: बैराज में नहाने गया था परिवार, बेटे को डूबता देख बचाने गए पिता और मामा भी डूबे, पिता का शव मिला।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 6:17 PM IST
Datia Barrage Drowning Incident
barrage drowning father dead son uncle missing, सर्चिंग करती NDRF की टीम (Source-Patrika)

Datia Barrage Drowning Incident: मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां जिस परिवार में दो दिन पहले तक शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं वह अब मातम पसरा हुआ है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेड़ा गांव की है जहां बेटी की विदाई के दो दिन बाद पिता-बेटा और मामा डैम में डूब गए। पिता का शव डैम के पानी से निकाला जा चुका है जबकि बेटा और मामा अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश NDRF की टीम कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बेटे को बचाने उतरे पिता-मामा

जानकारी के मुताबिक रेड़ा गांव में रहने वाले महेन्द्र रजक (40) अपने बेटे व साले पवन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भूटान बैराज पर नहाने के लिए गए थे। दोपहर में सभी बैराज पर थे तब महेन्द्र रजक का 15 वर्षीय बेटा आर्यन बैराज में नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बेटे को डूबता देख पिता महेन्द्र रजक उसे बचाने के लिए पानी में उतरे लेकिन खुद भी डूबने लगे। पिता-बेटे को डूबता देख महेन्द्र आर्यन के मामा पवन भी पानी में उतर गए लेकिन वो भी डूब गए। तीनों को पानी में डूबता देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया जिससे लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक तीनों गहरे पानी में डूब चुके थे।

दो दिन पहले हुई थी बेटी की विदाई

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और NDRF की टीम व स्थानीय गोताखोरों कीमदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर बाद महेन्द्र रजक का शव मिल गया लेकिन बेटा आर्यन और मामा पवन अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि महेन्द्र रजक की बेटी की शादी दो दिन पहले ही हुई थी।

Updated on:
29 Nov 2026, 6:17 PM IST
Published on: