दतिया

Datia By Election – दतिया में गहराया विवाद, 3 प्रत्याशी एकजुट हुए, विरोध की धमकी ने बढ़ाई मुश्किलें

Datia By Election 2026- दतिया विधानसभा उपचुनाव में कथित धमकी के विरोध में प्रत्याशी आज सौंपेंगे ज्ञापन, परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया, राइट टू रिकॉल पार्टी और आपका गणतंत्र पार्टी आई आगे
2 min read
Jul 27, 2026
Datia Election Result 2026 Live : बीजेपी को कांग्रेस के गढ में बढ़त
Datia Election Result 2026 Live : बीजेपी को कांग्रेस के गढ में बढ़त- Image Patrika.com

Datia By Election - दतिया विधानसभा उपचुनाव में जहां प्रचार चरम पर है वहीं इस दौरान कई विवाद भी हो रहे हैं। यहां कथित रूप से मतदाताओं को धमकाने की शिकायते सामने आ रहीं हैं। वोटर्स को धमकाने वाला एक वीडियो वायरल भी हुआ जिसको लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। इसके खिलाफ 3 प्रत्याशी एकजुट हो गए हैं। उनके विरोध की धमकी ने जिला प्रशासन की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया, राइट टू रिकॉल पार्टी और आपका गणतंत्र पार्टी आज इस संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन भी देंगी। इस बीच कांग्रेस और बीजेपी ने प्रचार पर पूरा जोर लगा दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान बीजेपी के लिए वोट मांग रहे हैं जबकि कांग्रेस के लिए प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोर्चा संभाला है।

प्रबुद्धजनों और प्रमुख प्रतिनिधियों की बैठक

भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव कार्यालय में परिहार समाज के प्रबुद्धजनों और प्रमुख प्रतिनिधियों की बैठक रखी। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा सभी समाजों को साथ लेकर विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण, आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने दतिया उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जमकर प्रचार किया। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए चुनावी माहौल को धार देने का प्रयास किया। रविवार को विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बूथ स्तर पर जुटने का आह्वान किया।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि दतिया उपचुनाव केवल विधायक चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि जिले के भविष्य और विकास की दिशा तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने जनकल्याण और आधारभूत विकास के अनेक कार्य किए हैं तथा हर कार्यकर्ता को अपना बूथ जिताने का संकल्प लेना चाहिए। प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।

परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया, राइट टू रिकॉल पार्टी और आपका गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी लामबंद

इस बीच उपचुनाव में मतदाताओं को कथित धमकी के विरोध में परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया, राइट टू रिकॉल पार्टी और आपका गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी लामबंद हो गए हैं। परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी बालकिशन विश्वकर्मा, राइट टू रिकॉल पार्टी के धर्मेंद्र सिंह पवार और आपका गणतंत्र पार्टी के जितेंद्र माझी सोमवार सुबह 11 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी को सामूहिक ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन राष्ट्रीय संरक्षक जगतगुरु आचार्य देवमुरारी बापू की उपस्थिति में दिया जाएगा।

Updated on:
27 Jul 2026 10:10 am
Published on:
27 Jul 2026 10:07 am