
narottam mishra viksit bharat sankalp yatra, नरोत्तम मिश्रा व गाड़ियों का काफिला (Source-Patrika)
Datia Narottam Mishra Viksit Bharat Sankalp Yatra: मध्यप्रदेश के दतिया में हुए उपचुनाव से पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाई है। नरोत्तम मिश्रा 500 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला लेकर क्षेत्र में संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं और इसे राजनीतिक गलियारों में नरोत्तम मिश्रा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।
रविवार को नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया। यात्रा सुबह 10:00 पीतांबरा पीठ मंदिर से प्रारंभ हुई और दोपहर 1:00 बजे रतनगढ़ माता मंदिर पहुंची। यात्रा के दौराननरोत्तम मिश्रा का दतिया ग्रामीण धीरपुर, इंदरगढ़, थरेट और भाउआपूरा सहित पूरे रास्ते में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नरोत्तम मिश्रा के स्वागत में कहीं आतिशबाजी की गी तो कहीं जेसीबी से फूल बरसाए गए।
इस संकल्प यात्रा में नरोत्तम मिश्रा के साथ 500 से ज्यादा फोर व्हीलर गाड़ियों का काफिला रहा। राजनीतिक गलियारों में इस संकल्प यात्रा को नरोत्तम मिश्रा के शक्ति प्रदर्शन पर भी देखा जा रहा है। संकल्प यात्रा के दौरान सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता अतुल भूरे चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेगुला, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश सक्सैना समेत नरोत्तम मिश्रा के बड़ी संख्या में समर्थक शामिल रहे। खबरें हैं कि इस संकल्प यात्रा से दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी के समर्थकों ने दूरी बनाई हुई है।
बता दें कि दतिया में हुए उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर भाजपा ने आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया था और चुनाव में आशुतोष तिवारी को कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह से 6 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। तब टिकट कटने से नरोत्तम मिश्रा की नाराजगी की खबरें भी सामने आई थीं और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा भी दतिया में किया था।
Updated on:
20 Sept 2026 07:23 pm
Published on:
20 Sept 2026 07:08 pm
