दतिया

जिस क्षेत्र से 28 हजार वोटों से जीते थे कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया उसी से 1465 वोटों से हार गए

Phool Singh Baraiya : 2019 लोकसभा निर्वाचन की तुलना में भाजपा का प्रदर्शन इस बार निराशाजनक रहा। कई सीटों पर पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

3 min read

Phool Singh Baraiya : लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिणाम के बाद अब राजनीतिक गलियारों में भाजपा की जीत के अंतर और कांग्रेस की हार के कारणों पर चर्चाएं चल रहीं हैं। भाजपा ने लोकसभा निर्वाचन में दतिया जिले से जीत को दर्ज करा ली है लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा ( MP BJP ) के वोट प्रतिशत में गिरावट आई है। कांग्रेस ( MP Congress ) का प्रदर्शन तो और भी खराब रहा जिस भांडेर विधानसभा से लोकसभा के प्रत्याशी फूल सिंह बरैया 28 हजार मतों से जीतकर विधायक बने थे वहीं थे इस बार वे 1465 मतों से हार गए।

लोकसभा निर्वाचन 2019 में भाजपा ने जिले में 40 हजार 468 वोटों से जीत दर्ज कराई थी। वहीं इस बार भाजपाा जिले में सिर्फ 16 हजार 820 वोटों से जीती है। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भाजपा के प्रदर्शन में गिरावट मतदाताओं की नाराजगी की ओर इशारा है। वहीं विधानसभा निर्वाचन 2023 में की तुलना में कांग्रेस के प्रदर्शन में गिरावट आई है। परिणामों के अनुसार भाजपा को भांडेर में मात्र 1465 वोटों से जीत मिली है जबकि 2019 में भाजपा को भांडेर से 10 हजार 102 वोट मिली थी। हालांकि दतिया विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर रहा है। 2019 में भाजपा को दतिया विधानसभा में 13 हजार 869 वोटों से जीत मिली थी। जबकि इस बार भाजपा दतिया विधानसभा क्षेत्र से 20 हजार 263 हजार मिली है।

विधायक अपना ही क्षेत्र हारे

लोकसभा निर्वाचन 2024 में कांग्रेस से प्रत्याशी एवं भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया अपने ही क्षेत्र में हार गए। विधानसभा निर्वाचन में करीब 28 हजार वोटों से जीतने वाले बरैया की छह महीने में ही लोकप्रियता घट गई और वह अपने ही विधानसभा क्षेत्र में 1465 वोटों से हार गए।

विधायक के वार्ड से हारी कांग्रेस

लोकसभा निर्वाचन 2024 के चुनाव परिणाम काफी रोचक हैं। विधानसभा निर्वाचन में दतिया विधायक राजेंद्र भारती अपने वार्ड से जीत गए थे। जबकि लोकसभा निर्वाचन में भारती के वार्ड से भाजपा की संध्या राय ने 271 वोटों से जीत हासिल की।

सेंवढ़ा में आए चौंकाने वाले परिणाम

इस बार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। 2019 के लोकसभा निर्वाचन में सेंवढ़ा से कांग्रेस विधायक होने के बावजूद भाजपा 16 हजार 897 वोट जीती थी। जबकि इस लोकसभा चुनाव के दौरान सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का विधायक होने के बावजूद भाजपा को 4908 वोटों से पराजय का सामना करना पड़ा।

जिन वार्डों में भाजपा विधानसभा हारी, उन्हीं में अब लोकसभा भी हारी

दतिया नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 29, वार्ड क्रमांक 15 एवं वार्ड क्रमांक 21 में भाजपा अपना प्रदर्शन नहीं सुधार सकी है। विधानसभा चुनाव में वार्ड 29 से भाजपा 334 वोट से हारी थी। लोकसभा में इस वार्ड में भाजपा 107 वोटों से हारी है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 15 में विधानसभा में भाजपा 306 वोटों से हारी थी और लोकसभा में भाजपा को 164 वोट से पराजय का सामना करना पड़ा। वार्ड क्रमांक 21 में विधानसभा चुनाव में भाजपा 591 वोट से हारी थी। इसी वार्ड में भाजपा को लोकसभामें 496 वोटों से परायज का सामना करना पड़ा है।

2024 लोकसभा निर्वाचन का परिणाम

विधानसभा दतिया-
भाजपा - 82 हजार 628
कांग्रेस - 62 हजार 365
जीत का अंतर - 20 हजार 263 से भाजपा जीती

विधानसभा सेंवढ़ा-
भाजपा - 53 हजार 581
कांग्रेस - 58 हजार 489
जीत का अंतर - 04 हजार 908 वोट से भाजपा हारी

विधानसभा भांडेर-
भाजपा - 58 हजार 468
कांग्रेस - 57 हजार 03
जीत का अंतर - 01 हजार 465 वोट से भाजपा जीती

2019 लोकसभा निर्वाचन का परिणाम

विधानसभा दतिया-
भाजपा - 65 हजार 85
कांग्रेस - 51 हजार 216
जीत का अंतर - 13 हजार 869

विधानसभा सेंवढ़ा-
भाजपा - 55 हजार 212
कांग्रेस - 38 हजार 315
जीत का अंतर - 16 हजार 897

विधानसभा भांडेर-
भाजपा - 52 हजार 794
कांग्रेस - 42 हजार 692
जीत का अंतर - 10 हजार 102

Updated on:
06 Jun 2024 10:25 am
Published on:
06 Jun 2024 10:12 am
Also Read
View All

अगली खबर