
Gwalior Seat Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम पूरी तरह आ चुके हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की आंधी चली है, जिसमें कांग्रेस पूरे चारों खाने चित्त हो गई है। ग्वालियर लोकसभा सीट ( Gwalior Loksabha Seat Result ) पर भाजपा ने एक बार फिर जीत हासिल की है। ग्वालियर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुश्वाह ( Bharat Singh Kushwah ) 6 लाख 71 हजार 535 वोट हासिल कर चुनाव जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ( Praveen Pathak ) को 70 हजार 210 वोटों से हराया है। बता दें कि निकटतम प्रतिद्वंदी प्रवीण पाठक को कुल 6 लाख 01 हजार 325 वोट मिले हैं।
चार चुनावों से भाजपा के प्रभुत्व वाली ग्वालियर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 में भी रोचक मुकाबला देखने को मिला। प्रदेश की अन्य सीटों पर सामने आए जीत के मार्जिन पर गौर करें तो अधिकतर सीटों पर ये आंकड़ा लाखों में हैं। इंदौर गुना और विदिशा सीट पर भाजपा प्रत्यासियों की जीत ने तो रिकॉर्ड कायम किया है। इस हिसाब से ग्वालियर सीट पर भाजपा कांग्रेस के बीच फाइट काफी टफ रही।
भाजपा द्वारा ऐसा प्रचार किया जाता है कि प्रदेश की ग्वालियर लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम ही काफी है। अयोध्या धाम प्रभु श्रीराम की वापसी का फेक्टर यहां खासा प्रभावी रहा। वहीं, भारत सिंह के लिए क्षेत्र का पिछड़ा वर्ग और कुशवाह समाज से आने वाला मतदाता बड़ी ताकत माना गया। वहीं, इस क्षेत्र में संगठन का नेटवर्क खासा मजबूत रहा, जिका सीधा लाभ भाजपा प्रत्याशी बारत सिंह को मिला। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सिंह का खुद भी मजबूत नेटवर्क है।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी संजय पाठक की हार के कारणों पर गौर करें तो राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इस बार संगठन की ओरसे चुनावी प्रचार में उन्हें खासा सहयोग नही रहा। इसी असहयोग का खामिया वो पिछले विधानसभा चुनाव 2023 में भी उन्होंने उठाया था। इसके अलावा संगठन की ही क्षेत्र में कमजोर स्थिति के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में उनका खुद भी कोई मजबूत नेटवर्क नहीं है। प्रचार के लिए इन्हें समय तो कम मिला, साथ ही उस कम समय में भी अधिकतर समय रूठों को मनाने में जाता नजर आया।
ग्वालियर लोकसभा सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 21,54,290 है। इनमें पुरुष मतदाता 13,37,111 हैं, जबकि महिला मतदाता 10,17,115 है, जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 64 है।
Updated on:
05 Jun 2024 12:34 pm
Published on:
29 May 2024 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
