दतिया

दतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को जीतू पटवारी ने मंच पर बुलाया, बोले- ऐसे कैसे चलेगा?

Jitu Patwari Ashutosh Tiwari: चुनाव प्रचार के दौरान दतिया के चिरुला गांव में दिखा चुनावी माहौल का अलग रंग, जीतू पटवारी के बुलाने पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, हुआ हंसी मजाक।
2 min read
Jul 19, 2026
datia
datia bypoll jitu patwari invites bjp candidate ashutosh tiwari on stage, जीतू पटवारी ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को सभा में बुलाया (Source-Patrika)

Datia Bypoll Jitu Patwari Ashutosh Tiwari: मध्यप्रदेश के दतिया में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं और इसी दौरान रविवार को चुनाव प्रचार के बीच चिरुला गांव में एक अलग ही सियासी तस्वीर देखने को मिली। यहां चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा प्रत्याशी को अपनी सभा में बुला लिया और फिर वहां पर दोनों के बीच हंसी मजाक भरी बातचीत हुई।

दूर से जाओगे तो कैसे चलेगा- जीतू पटवारी

जीतू पटवारी चिरुला गांव में रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। जीतू पटवारी सभा को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी चुनाव प्रचार करने के लिए गांव में पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी जीतू पटवारी की सभा के पास से होकर गुजर रहे थे और दूर से ही उन्होंने जीतू पटवारी को नमस्ते किया तो जीतू पटवारी ने मंच से ही उन्हें बुला लिया। जीतू पटवारी ने कहा- पास आकर मिले, इतनी दूर से क्यों जा रहे हो यार, ऐसे नहीं चलेगा। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी जीतू पटवारी के पास पहुंचे।

देखें वीडियो-

जीतू बोले- आप पहली बार आए हो, आशुतोष ने मांगा आशीर्वाद

जैसे ही आशुतोष तिवारी जीतू पटवारी के पास पहुंचे तो जीतू पटवारी ने कहा कि आप पहली बार आए हो और अभी मैं लोगों से पूछ रहा था कि आशुतोष को कभी देखा है तो किसी ने हाथ नहीं उठाया। जिस पर आशुतोष तिवारी ने जीतू पटवारी से माइक लेकर कहा कि हमारी विचारधार अलग-अलग है लेकिन हमारे बीच परिवार के रिश्ते हैं। आशुतोष तिवारी ने आगे कहा कि मैं यहीं का रहने वाला हूं और सभी को इसकी जानकारी, आप सभी से आशीर्वाद की अपेक्षा है।

30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को आएगा रिजल्ट

बता दें कि दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है और चुनाव परिणाम 3 अगस्त को जारी किया जाएगा। दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कुंवर घनश्याम सिंह और भाजपा ने आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। दतिया उपचुनाव में भाजपा की ओर से नरोत्तम मिश्रा सबसे प्रबल दावेदार थे लेकिन पार्टी ने जब उनकी जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया तो दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। हालांकि अब नरोत्तम मिश्रा खुद आशुतोष तिवारी के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

Updated on:
19 Jul 2026 06:12 pm
Published on:
19 Jul 2026 06:12 pm