दतिया

दतिया उपचुनाव की मतगणना शुरु, डाक मतपत्रों की गिनती जारी, देखें अपडेट

Datia Bypoll Result : सुबह ठीक 8 बजे से मतगणना शुरु हो गई है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। इसके बाद ईवीएम से वोटों की गणना होगी। पहले रुझान सुबह 9 बजे तक आएंगे।
2 min read
Datia Bypoll Result
Datia Bypoll Result (दतिया उपचुनाव की मतगणना शुरु Photo Source- Patrika)

Datia News : मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर सुबह ठीक 8 बजे से मतगणना शुरु हो गई है। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर पहले चरण में मत पत्रों की गणना की जा रही है। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना शुरु होगी। बताया जा रहा है कि, पहले रुझान 9 बजे तक सामने आ सकेंगे।

15 राउंड में पूरी होगी गिनती

विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना 15 राउंड में पूरी होगी और दोपहर तक परिणाम स्पष्ट होने की संभावना है। मतगणना के लिए 20 टेबल ईवीएम की गिनती के साथ एक टेबल डाक मतपत्रों के लिए लगाई गई है। हर टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक गणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात है। मतगणना कार्य में 350 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी लगे हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की व्यापक तैनात है। उपचुनाव में 71.42 फीसदी मतदान हुआ था। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि, दतिया की जनता ने किसे जन प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी है।

मुख्य मुकाला आशुतोष बनाम घनश्याम

आपको बता दें, इस चुनाव से इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है। भाजपा ने जहां संगठन, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव और सरकार की योजनाओं के आधार पर जीत का दावा किया है, वहीं कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों, सत्ता विरोधी माहौल और अपने परंपरागत जनाधार के सहारे बढ़त की उम्मीद जताई है।

दोनों दलों ने किए जीत के दावे

मतगणना से पहले दोनों प्रमुख दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने 25 हजार मतों से जीत का दावा किया, जबकि भाजपा नेताओं ने भारी मतों से विजय का भरोसा जताया है। ऐसे में परिणाम यह तय करेगा कि दतिया में भाजपा का प्रभाव कायम रहता है या कांग्रेस वापसी करती है।

सुबह 9 बजे से मिलेंगे रुझान

मतगणना की प्रक्रिया में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी, इसके बाद ईवीएम से वोटों की गणना शुरू होगी। सुबह नौ बजे से रुझान मिलने लगेंगे। मतगणना कार्य को सुचारु, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों को विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया है।

Updated on:
03 Aug 2026 08:27 am
Published on:
03 Aug 2026 08:27 am