3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दतिया उचुनाव : बस कुछ देर में फैसला, अफसरों ने मैदान में संभाला मोर्चा

Datia By-election : मतगणना शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरु होगी, जो नतीजे सामने न आने तक जारी रहेगी। जिले के विभिन्न अधिकारियों को मतगणना कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
1 minute read
Google source verification
Datia By-Election

Datia By-Election (अफसरों ने मैदान में संभाला मोर्चा Photo Source- datia colletor X Handle)

Datia News :मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा में हुए मतदान के बाद आज सोमवार 3 अगस्त को क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेशवासियों के लिए बेहद खास दिन है। उपचुनाव की मतगणना शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरु होगी, जो नतीजे सामने न आने तक जारी रहेगी। इसके लिए जिले के विभिन्न अधिकारियों को मतगणना कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मामले की जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भूपेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि, संयुक्त कलेक्टर संतोष कुमार तिवारी को मतगणना स्थल पर लगाए गए सीसीटीवी और वीडियो कैमरों की निगरानी का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे पूरी मतगणना प्रक्रिया पर तकनीकी निगरानी रखेंगे और रिकॉर्डिंग व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी को जिम्मेदारी

वहीं, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिजेंद्र यादव का कहना है कि, मतगणना कक्ष से जिला निर्वाचन अधिकारी तक पलपल की जानकारी पहुंचाने, मतगणना सामग्री की उपलब्धता, मतगणना कार्मिकों svc के समन्वय और आवश्यक प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अशोक अवस्थी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल को मतगणना संबंधी सूचनाएं भेजने, एनकोर पोर्टल पर डाटा अपलोड करने तथा ऑनलाइन रिपोर्टिंग की संपूर्ण व्यवस्था संभालेंगे।

संभाली व्यलस्था

डिप्टी कलेक्टर सुरभि जैन निर्वाचन प्रेक्षकों (ऑब्जर्वर) के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें आवश्यक सूचनाएं और अभिलेख उपलब्ध कराएंगी। वहीं डिप्टी कलेक्टर सूरज सिंह गुर्जर को मतगणना स्थल की बैठक व्यवस्था, बैरीकेटिंग, उद्घोषणा प्रणाली और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हर चरण की सतत निगरानी

इसके अलावा, जिला प्रशासन का कहना है कि मतगणना के प्रत्येक चरण की सतत निगरानी की जाएगी और भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी संपन्न हो सकें।

खास बातें

-कुल मतदाता: 2,20,410
-कुल मतदान केंद्र: 291
-तैनात सुरक्षाकर्मी: करीब 2,500
-सीसीटीवी निगरानी: सभी मतदान केंद्रों पर