30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Datia bypoll- दतिया में वोटिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, इस बार 80 पार हो सकती है वोटिंग

Datia By Election Voting 2026- दतिया उपचुनाव में जिस तेजी से मतदान हो रहा है उससे शाम तक मतदान का प्रतिशत 80 फीसदी पार हो सकता है...।
2 min read
Google source verification

दतिया

image

Manish Geete

Jul 30, 2026

datia by election 2026

datia by election 2026- दतियाउपचुनाव में मतदान 80 फीसदी के बार हो सकता है। (विजुअल एआई जनरेटेड)

Datia By Election Voting 2026- दतिया उपचुनाव में मतदाताओं का उत्साह सभी को हैरान करने वाला है। दोपहर एक बजे तक 50.26 फीसदी मतदान हो गया था। ये बढ़ते बढ़ते दोपहर तीन बजे तक करीब 61.48 पर पहुंच गया था और शाम 5 बजे तक 69.36 पर पहुंच गया मतदान का ऐसा ही उत्साह रहा तो थोड़ी देर में प्रतिशत पिछली बार के चुनाव 79 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर सकता है। यानी रिकार्ड इस बार टूट सकते हैं।

शाम 5 बजे तक 69.36% वोटिंग

शाम 5 बजे तक मतदान का प्रतिशत 69.36 पर पहुंच गया। पुरुषों ने 71.80% तो महिलाओं ने 66.65% मतदान किया, 1.52 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डाले। दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ता जा रहा है। निर्वाचन विभाग के लाइव आंकड़ों के अनुसार शाम 5 बजे तक 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 1 लाख 52 हजार 880 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। कुल मतदान प्रतिशत 69.36% दर्ज हुआ है। आंकड़ों के अनुसार 1,16,116 पुरुष मतदाताओं में से 83,370 ने मतदान किया, जिससे पुरुष मतदान प्रतिशत 71.80% रहा। वहीं 1,04,284 महिला मतदाताओं में से 69,508 ने वोट डाला, महिला मतदान प्रतिशत 66.65% रहा। 10 अन्य मतदाताओं में से 2 ने मतदान किया है।

दोपहर तीन बजे तक 61.48 प्रतिशत

दतिया उपचुनाव में मतदान का उत्साह चरम पर है। दोपहर तीन बजे तक 61.48 फीसदी मतदान हो गया था। जबकि शाम 6 बजे तक मतदान का प्रतिशत और भी बढ़ने की उम्मीद है। मतदान का प्रतिशत सुबह से ही बढ़ा हुआ होने को लेकर दोनों ही दल इसे अपने पक्ष में मतदाताओं का रुझान मान रहे हैं। गांव में भी मतदान का दौर अच्छा देखा जा रहा है। दोपहर तक 45 से 60 फीसदी तक मतदान हो गया था। जबकि रामसागर केंद्र में शाम तक महिला और पुरुषों की कतारें लगी हुई है। सोनागिर के सिनावल मतदान केंद्र पर तो सुबह ही 50 फीसदी मतदान हो गया था। घूघसी मतदान केंद्र पर 60 फसदी को पार कर गया। इस मतदान केंद्र पर 80 प्रतिशत मतदान की उम्मीद व्यक्त की गई है।

राजेंद्र भारती ने की विवादित टिप्पणी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के विधायक रहते हुए राजेंद्र भारती को सहकारी बैंक में अनियमितता के आरोप में कोर्ट से तीन साल की सजा हो गई है। फिलहाल वे जमानत पर है। उन्हें सजा होने के कारण ही मध्यप्रदेश विधानसभा से उनकी विधायकी खत्म हो गई थी और दतिया का उपचुनाव हो रहा है।

पिछले चुनाव में राजेंद्र भारती ने गृहमंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा को हराया था। दोनों ही नेताओं में लंबे समय से प्रतिष्ठा की लड़ाई चली आ ही है। हर किसी मोड़ पर दोनों ही नेता एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाते रहे हैं। जब दतिया का मतदान चल रहा है इस बीच राजेंद्र भारती की विवादित टिप्पणी भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेंद्र भारती ने कहा कि उन्होंने 2023 के चुनाव में नरोत्तम मिश्रा जैसे आतंकवादी को हराया था। भारती ने यह भी तर्क दिया कि नरोत्तम मिश्रा पहले एक सार्वजनिक सभा में खुद को दतिया का सबसे बड़ा गुंडा बताते थे। इसी संदर्भ में उन्होंने यह टिप्पणी की है। पूर्व विधायक भारती ने कहा कि एक समय ऐसा था जब कांग्रेस दतिया में तीसरे नंबर पर रहती थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसंपर्क के कारण कांग्रेस की स्थिति मजबूत हुई है।