30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दतिया उपचुनाव : भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी ने किया मतदान, 9 बजे तक 16.33% वोटिंग

Datia by-Election : दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक सामने आए अपडेट के अनुसार, 16.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है।
2 min read
Google source verification
Datia by-Election

Datia by-Election (9 बजे तक 16.33% वोटिंग Photo Source- Input)

Datia News :मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के गुरुवार सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। हालही में सामने आए सुबह 9 बजे तक मत प्रतिशत के अपडेट के अनुसार, 16.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। बता दें कि, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अपने अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डाल चुके हैं। दोनों ही प्रत्याशियों ने लोगों से अपने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अफील की।

बता दें कि, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में कुल 291 केंद्र बनाए गए हैं जिन पर 2,20,344 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 21 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।

मताधिकार का प्रयोग करेंगे 2 लाख 20 हजार 400 मतदाता

इस उपचुनाव में कुल 2 लाख 20 हजार 400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 लाख 16 हजार 116 पुरुष और 1 लाख 4 हजार 284 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन आयोग को उम्मीद है कि मतदान में बड़ी संख्या में मतदाता भाग लेकर लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी 291 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ), जिला पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। चुनाव ड्यूटी में करीब 2,500 सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। इनमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की 16 कंपनियों के लगभग 1,600 जवान, एसएएफ के 150 जवान, जिला पुलिस के 600 जवान और होमगार्ड के 200 जवान शामिल हैं।

हर गतिविधि पर नजर

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की है, ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे। मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम और वीवीपैट को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाएगा। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र पर भी बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी तथा सुरक्षा बलों की निगरानी में मतगणना तक ईवीएम सुरक्षित रखी जाएंगी।

बॉक्स : एक नजर में

-मतदान की तारीख: 30 जुलाई
-मतदान समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
-कुल मतदान केंद्र: 291
-कुल मतदाता: 2,20,400
-तैनात सुरक्षाकर्मी: करीब 2,500
-सीसीटीवी निगरानी: सभी मतदान केंद्रों पर