30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भाजपा ही जीतेगी..’, दतिया में वोट पर्सेंट देख नरोत्तम मिश्रा ने किया बड़ा दावा

Datia By-Election : दतिया उपचुनाव के चलते जारी मतदान के बीच नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा दावा है। वहीं, 11 बजे तक 13.66 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड की जा चुकी है।
2 min read
Google source verification
Datia By-Election

Datia By-Election (नरोत्तम मिश्रा ने किया जीत का दावा Photo Source- Input)

Datia News :मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के गुरुवार सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। हालही में सामने आए सुबह 11 बजे तक मत प्रतिशत के अपडेट के अनुसार, 13.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और दतिया से पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा मतदन करने पहुंचे। इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दतिया में एक बार फिर कमल खिलने का दावा किया।

मीडिया के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, जिस तरह का मतदान हो रहा है। दतिया में एक बार फिर कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर अग्रसर है। कांग्रेस द्वारा लगाए धनबल का उपयोग करने के आरोपों पर नरोत्तम ने कहा कि, इससे उनकी हताशा और निराशा साफ दिखाई दे रही है। वही, दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि, ये सभी समाचार भ्राकम हैं। इससे भ्रम फैलानी की राजनीति आदि काल से दतिया में होती आ रही है।

11 बजे तक 13.66% मतदान

आपको बता दें कि, दतिया में 11 बजे तक 13.66 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें पुरुषों द्वारा बढ़कर मतदान किया जा रहा है। 124 मतदान केंद्रों से मिली रिपोर्ट में 30,112 मतदाताओं द्वारा वोट डाला गया है।

ये भी जाने

दतिया विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 13.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 291 मतदान केंद्रों में से 124 केंद्रों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 30,112 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें 17,351 पुरुष (14.94%) और 12,761 महिला मतदाता (12.24%) शामिल हैं। अन्य श्रेणी में 10 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें अभी तक कोई मतदान नहीं हुआ है।

खास बातें

-कुल मतदाता: 2,20,410
-सुबह 11 बजे तक मतदान: 30,112 (13.66%)
-पुरुष: 14.94% | महिला: 12.24%
-कुल मतदान केंद्र: 291
-कुल मतदाता: 2,20,400
-तैनात सुरक्षाकर्मी: करीब 2,500
-सीसीटीवी निगरानी: सभी मतदान केंद्रों पर