1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Datia News: चीख-पुकार सुनकर घर में घुसी पुलिस, 24 वर्षीय युवक को चंद सेकंड में बचा लिया

Datia Police Saved Youth- दतिया में दो पुलिसकर्मियों की तत्परता से युवक की जिंदगी बच गई...। अब इन पुलिसकर्मियों की हो रही है तारीफ...।
2 min read
Google source verification

दतिया

image

Manish Geete

Aug 01, 2026

Datia Police Saved Youth

Datia Police Saved Youth- दतिया में चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस के दो जवानों की शनिवार को सभी सराहना कर रहे हैं। (विजुअल एआई जनरेटेड)

Datia Police Saved Youth- बड़ौनी थाना क्षेत्र के ग्राम नींवरी में एक 24 वर्षीय युवक को चुनाव ड्यूटी में तैनात दो पुलिस कर्मियों ने आत्महत्या करने से बचा लिया। युवक गले में फंदा डालकर झूल गया था, पुलिस कर्मियों ने एनवक्त पर पहुंचकर उसे उतार लिया और उसकी जान बच गई। यदि चंद सेकंड और विलंब हो जाता तो युवक की मौत भी हो सकती थी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिन पहले हुई इस घटना की खबर शनिवार को पूरे दतिया में फैलते ही इसकी चर्चा हो रही है। जो भी सुन रहा है, वो इन पुलिसकर्मियों की तारीफ कर रहा है।

पुलिस के अनुसार गोपाल आदिवासी पुत्र बालकशन आदिवासी अपने घर के कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर मतदान वाले दिन गलत कदम उठाने वाला था। जैसे ही घर वालों को उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं परिजनों ने चीख-पुकार मचा दी। परिजनों की आवाजें सुन पास ही ड्यूटी कर रहे पुलिस के प्रधान आरक्षक विकास पाठक और आरक्षक भानु प्रताप कौरव दौड़कर वहां पहुंच गए। वे उस घर में घुसे और तत्काल गोपाल आदिवासी को गलत काम करने से बचा लिया।

शोर-शराबा सुन लगाई दौड़

घटना उस वक्त हुई जब दोनों जवान मतगणना ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। अचानक मतदान केंद्र के पास स्थित एक मकान से शोर-शराबा सुनाई दिया। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि गोपाल आदिवासी अपने कमरे में साड़ी के फंदे पर झूल रहा है। बिना समय गंवाए, पुलिस ने परिजनों की मदद से उसे नीचे उतारा और धारदार औजार से गले में फंसे फंदे को सावधानीपूर्वक काटकर हटाया। तुरंत ही इसकी सूचना थाना प्रभारी रमेश शाक्य को मोबाइल पर दी गई। उनके निर्देश पर युवक को उसके भाई राहुल और अशोक आदिवासी के साथ चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहित वाहन में बैठाकर शासकीय अस्पताल बड़ौनी पहुंचाया गया।

युवक की जान बच गई

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है और उसे भर्ती करने की आवश्यकता नहीं है। बाद में युवक को पूरी तरह सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ में युवक से यह जानकारी ली कि उसने स्वेच्छा से यह कदम उठाया था, हालांकि इसके पीछे के कारणों की अभी और जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि समय रहते पुलिस की मौजूदगी ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया, और परिवार वालों को सचेत रहने की सलाह दी गई है।

अब सभी कर रहे सराहना

शनिवार को यह खबर छपने के बाद शहर में इन पुलिस वालों की जमकर सराहना हो रहा है। लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे है। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की ओर से भी इन पुलिसकर्मियों की तत्परता के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए। पत्रिका भी इन पुलिसकर्मियों के जज्बे को सलाम करता है।