Public Holiday: मध्यप्रदेश के दतिया जिले में 3 स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। जानिए कब-कब रहेगा अवकाश.....
Public Holiday: साल 2026 में सरकारी कर्मचारियों की मौज होने वाली है। एमपी के दतिया जिले में कलेक्टर स्वपनिल वानखड़े द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 में दतिया जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। इसमें 5 मार्च को होली (भाईदूज), 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर्व और 20 नवंबर को देवठठनी ग्यारस शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि ये अवकाश मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग और पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत मान्य होंगे।
कलेक्टर ने अधिकारियों और विभागों को इन तिथियों की जानकारी देने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन छुट्टियों के दौरान सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, जिससे कर्मचारियों और जनता को पर्व के अवसर पर सुविधा और सामुदायिक भागीदारी का अवसर मिलेगा।
5 मार्च 2026 - होली (भाईदूज)
29 अक्टूबर 2026 - करवा चौथ पर्व
20 नवंबर 2026 - देवठठनी ग्यारस
सतना कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।
19 अक्टूबर- दशहरा (महानवमी)
11 नवंबर - भाईदूज
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के द्वारा साल 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।
19 अक्टूबर- महानवमी
11 नवंबर- भाईदूज (दीपावली)
5 मार्च - भाई दूज (होली)
19 अक्टूबर - महानवमी
कलेक्टर अशुंल गुप्ता ने वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है।
25 सितंबर- अनंत चतुर्दशी महोत्सव
11 नवंबर- भाईदूज(दीपावली)
भोपाल में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।
25 सितंबर- अनंत चतुर्दशी
19 अक्टूबर- महानवमी
3 दिसंबर- भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस