दतिया

दतिया राजघराने के मुखिया हैं कांग्रेस उम्मीदवार, जानिए कितने अमीर हैं?

Datia Congress Candidate Assets- राजघराने से तालुल्क रखने वाले कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह पर तीन प्रकरण भी दर्ज हैं...।
2 min read
Jul 15, 2026
datia congress candidate ghanshyam singh affidavit
दतिया राजघराने के मुखिया हैं कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह।

Ghanshyam Singh Net Worth- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने चुनाव आयोग के समक्ष अपना शपथ पत्र प्रस्तुत किया। हलफनामे के अनुसार उनके परिवार की कुल घोषित संपत्ति करीब 20.76 करोड़ रुपए है। इसमें 19.36 करोड़ रुपए की अचल और करीब 1.40 करोड़ रुपए की चल संपत्ति शामिल है। शपथ पत्र में उन्होंने अपने खिलाफ लंबित तीन मामलों का भी उल्लेख किया है।

एफिडेविट के अनुसार घनश्याम सिंह के नाम 69.75 लाख रुपए और उनकी पत्नी के नाम 70.47 लाख रुपए की चल संपत्ति है। इसमें नकदी, बैंक जमा, बीमा पॉलिसियां, वाहन और आभूषण शामिल हैं। वहीं कृषि भूमि, आवासीय और व्यावसायिक भवन सहित उनकी अचल संपत्ति का बाजार मूल्य 19.36 करोड़ रुपए दर्शाया गया है।

शपथ पत्र में उनके ऊपर 5.63 लाख रुपए का ऋण भी दर्शाया गया है। इसके अलावा नगर पालिका दतिया के 24.37 लाख रुपए के संपत्ति कर तथा तहसीलदार द्वारा निर्धारित 67.44 लाख रुपए की देनदारी को विवादित बताते हुए उल्लेख किया गया है कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। घनश्याम सिंह ने अपने विरुद्ध तीन लंबित मामलों का उल्लेख किया है।

हलफनामे के अनुसार इनमें से दो मामलों में अभी तक आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया गया है, जबकि एक अन्य प्रकरण भी विचाराधीन है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी मामले में उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है। घनश्याम सिंह ने अपनी आय का स्रोत कृषि, पेंशन और भवन किराया बताया है। उन्होंने वर्ष 1976 में आगरा विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए की उपाधि प्राप्त की है, जबकि उनकी पत्नी का व्यवसाय गृहकार्य बताया गया है।

तीन बार विधायक रहे घनश्याम सिंह

घनश्याम सिंह पहली बार 1993 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते थे। इसके बाद 1998 में चुनाव हार गए थे। 2003 में एक बार फिर विधायक बन गए। इसके बाद 2018 में सेवढ़ा विधानसभा सीट से भाजपा के राधेलाल बघेल को हराकर विधायक बने। इसके बाद 2023 में वे प्रदीप अग्रवाल से चुनाव हार गए। इस बार फिर से दतिया से मैदान में हैं, जिनका मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी से हो रहा है। जबकि आशुतोष पिछले चुनाव में सेवढ़ा से टिकट मांग रहे थे। दतिया में 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त तो परिणाम घोषित हो जाएंगे।

दतिया राजघराने के मुखियां हैं कांग्रेस प्रत्याशी

कांग्रेस प्रत्याशी दतिया राजघराने के मुखियां हैं। उनके पिता महाराज कृष्ण सिंह जूदेव भी कांग्रेस के बड़े नेता थे। खुद घनश्याम सिंह क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। वे राजपूत समुदाय से आते है। घनश्याम सिंह कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के मामा हैं।

Updated on:
15 Jul 2026 03:27 pm
Published on:
15 Jul 2026 03:24 pm