
Datia News :मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के गुरुवार सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। हालही में सामने आए दोपहर 01 बजे तक मत प्रतिशत के अपडेट के अनुसार, 50.26 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया जा चुका है। इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और दतिया से पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा मतदन करने पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दतिया में एक बार फिर कमल खिलने का दावा किया।
मीडिया के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, जिस तरह का मतदान हो रहा है। दतिया में एक बार फिर कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर अग्रसर है। कांग्रेस द्वारा लगाए धनबल का उपयोग करने के आरोपों पर नरोत्तम ने कहा कि, इससे उनकी हताशा और निराशा साफ दिखाई दे रही है। वही, दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि, ये सभी समाचार भ्राकम हैं। इससे भ्रम फैलानी की राजनीति आदि काल से दतिया में होती आ रही है।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में सामने आए दोपहर 01 बजे तक के अपडेट के अनुसार, 50.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। वहीं, अबतक 1.10 लाख से अधिक मतदाता वोट डाल चुके हैं। सुबह 7 बजे की धीमी शुरुआत के बाद मतदान ने 10 बजे के बाद रफ्तार पकड़ी है, जिसके नतीजा ये है कि, दोपहर 01 बजे तक 1,10,768 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। इनमें 60,799 पुरुष है और 49,969 महिला मतदाता शामिल हैं। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 52.36 फीसद है, जबकि महिला मतदाता का मतप्रतिशत 47.92 फीसद रहा। सुबह 11 बजे तक 34.31 फीसद मतदान हुआ था, यानी दो घंटे में मतदान प्रतिशत में करीब 15.95 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
आपको बता दें कि, दतिया में 11 बजे तक 34.31 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें पुरुषों द्वारा बढ़कर मतदान किया जा रहा है। 124 मतदान केंद्रों से मिली रिपोर्ट में 74,940 मतदाताओं द्वारा वोट डाला गया है।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 34.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 291 मतदान केंद्रों में से 124 केंद्रों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 74,940 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अन्य श्रेणी में 10 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें अभी तक कोई मतदान नहीं हुआ है।
-कुल मतदाता: 2,20,410
-सुबह 11 बजे तक मतदान: 74,940 (34.31%)
-कुल मतदान केंद्र: 291
-कुल मतदाता: 2,20,400
-तैनात सुरक्षाकर्मी: करीब 2,500
-सीसीटीवी निगरानी: सभी मतदान केंद्रों पर