दतिया

विवादित टिप्पणी करने वाले IAS संतोष वर्मा पर भड़के पंडोखर सरकार, ‘अरे मूर्ख… हमारे यहां पहले से व्यवस्था है’

MP News : IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई विवादित टिप्पणी पर पंडोखर सरकार भी भड़क उठे हैं। उन्होंने संतोष वर्णा को 'मूर्ख' की उपाधि देते हुए कहा- 'हमारे यहां पहले से व्यवस्था है। डॉ. आंबेडकर ने भी ब्राह्मण की बेटी से विवाह किया था।'
less than 1 minute read
MP News
IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान पर भड़के पंडोखर सरकार (Photo Source- Patrika)

MP News : ब्राह्मण समाज की बेटियों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश में आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ लोगों के बीच आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। राजनेताओं से लेकर आम लोग तक संतोष वर्मा के बयान की निंदा कर चुके हैं। इसी कड़ी में अब पंडोखर सरकार के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज भी संतोष वर्मा के बयान पर कड़ा विरोध व्यक्त करते नजर आए हैं।

उन्होंने आईएएस को 'मूर्ख' की उपाधि देते हुए कहा कि, 'हमारे यहां पहले से ये व्यवस्था है। डॉ. आंबेडकर ने भी ब्राम्हण की बेटी से शादी की थी। संतोष वर्मा का बयान निंदनीय है, उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।'

'वर्ण व्यवस्था कभी खत्म नहीं हो सकती..'

गुरुशरण महाराज ने कहा कि, 'वर्ण व्यवस्था कभी खत्म नहीं हो सकती, लेकिन अपनी मर्जी से सभी जाति के लोग एक-दूसरे की जाति में शादियां करते रहे हैं।' उन्होंने आगे ये भी कहा कि, 'जो जीजा, मौसा, फूफा के साथ भाग जाती हैं तो उन्हें कौन रोक लेता है। वे कानून का सहारा ले लेते हैं। उन्हें कौन रोक लेता है? लेकिन इनसे बचो, भारतीय संस्कृति का पालन करना चाहिए।'

Updated on:
04 Dec 2025 07:14 am
Published on:
04 Dec 2025 07:14 am