दौसा

बहन को ससुराल छोड़कर आ रहे बाइक सवार युवक की मौत

एनएच 11 बी पर मंडावरी थाना क्षेत्र में बिनोरी मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2023, 7:18 PM IST
a youth died in road accident in lalsot dausa

मंडावरी (लालसोट)। एनएच 11 बी पर मंडावरी थाना क्षेत्र में बिनोरी मोड़ के पास गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहर सिंह पुत्र किशन लाल गुर्जर (25) निवासी बाढ़ गूजरान ढाणी गोल (लालसोट) अपनी बहन को श्योसिंहपुरा (पिपलाई) स्थित ससुराल छोड़ कर अपने घर बाइक से लौट रहा था।

बिनोरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर 108 एंबुलेंस से घायल को उपजिला चिकित्सालय मंडावरी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंडावरी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया गया और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

Published on: