3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वंदे भारत ट्रेन से टकराई गाय, उछलकर 30 मीटर दूर शौच कर रहे शख्स पर गिरी, दोनों की मौके पर ही मौत

वंदे भारत एक्सप्रेस से गाय टकरा गई। ट्रेन की टक्कर से गाय करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरी। हादसे में गाय की चपेट में आने से पास ही खड़े एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 19 Apr 2023, 6:11 PM IST

Elderly Man died as cow collided with vande bharat train in alwar

अलवर। शहर के कालीमोरी फाटक के समीप मंगलवार रात वंदे भारत एक्सप्रेस से गाय टकरा गई। ट्रेन की टक्कर से गाय करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरी। हादसे में गाय की चपेट में आने से पास ही खड़े एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अरावली विहार थाना पुलिस ने बुधवार सुबह सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

अरावली विहार थानाधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि दिल्ली से अजमेर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार रात करीब आठ बजे कालीमोरी फाटक से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रैक पर गाय आ गई और ट्रेन से टकरा गई। ट्रेन की टक्कर लगने से गाय उछलकर करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरी। इसी दौरान वहां शौच करने आए 82 वर्षीय बुजुर्ग शिवदयाल शर्मा पुत्र बसंतीलाल शर्मा निवासी हीराबास-कालीमोरी गाय की चपेट में आ गए। हादसे में बुजुर्ग शिवदयाल शर्मा और गाय दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के भवानी सिंह ने जीता पदक, पिता ने किडनी देकर बचाई थी जान

घटना की सूचना के बाद जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना के बाद मृतक शिवदयाल के शव को सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। इसके बाद अरावली विहार थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई करा शव परिजनों को सौंप दिया है। उल्लेखनीय है कि घटना के दौरान वहीं पास में एक अन्य व्यक्ति भी खड़ा था, जो कि गाय की चपेट में आने से बच गया।

यह भी पढ़ें : आंखों के सामने थ्रेसर में चला गया लाड़ला भाई, हुए टुकड़े-टुकड़े, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक रेलवे का रिटायर्ड कर्मचारी था
परिजनों ने बताया कि मृतक शिवदयाल शर्मा रेलवे में इलेक्ट्रीशियन थे। करीब 22 साल पहले रेलवे से रिटायर्ड हो गए। मंगलवार रात वह रेलवे पटरी के समीप खुले में शौच करने के लिए गए थे। इसी दौरान वह वंदे भारत ट्रेन की टक्कर से उछलकर गिरी गाय की चपेट में आ गए। जिससे शिवदयाल की मौत हो गई।